Redmi: लॉन्च होते ही 3 लाख लोगों की पसंद बन गया Redmi का धाकड़ फोन, सस्ते दाम में ऐसी खासियत पर सब फिदा
Redmi के धाकड़ स्मार्टफोन रेडमी 12 के दो वर्जन 4जी और 5जी को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था.
कम दाम में ऐसे खास फीचर्स देकर इस फोन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं.
फोन की पहली सेल 4 अगस्त को रखी गई थी, और मालूम हुआ है कि 12 सीरीज़ के फोन ने पहले ही दिन
300,000 यूनिट की बिक्री पूरी कर ली. यानी कि ये हफ्ते भर में 3 लाख लोगों की पसंद बन गया है.
Redmi 12 4G को दो वेरिएंट- 4GB रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ
पेश किया गया है. फोन को बैंक ऑफर के साथ खरीदा जाए तो इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की
कीमत 8,999 रुपये होगी, जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 10,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा.
वहीं रेडमी 12 5जी की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत
10,999 रुपये है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है.
1,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो जाती है.
इसके अलावा दोनों वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं.
Redmi 12 4G ग्लास बैक पैनल के साथ आता है, जिससे ये फो काफी खूबसूरत लगता है.
Redmi 12 4जी फोन MIUI 14 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है, और ये MIUI डायलर के साथ भी आता है. इस 4जी फोन में
मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर मिलता है. इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है.
कैमरे की बात करें तो इस 4G फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का
अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है.
