Redmi :लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, मिलेगा Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 16GB रैम
Redmi : रेडमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Redmi Note 12 Turbo को लॉन्च करने की
तैयारी कर ली है। इस फोन को 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
फोन को Redmi Note 12 Pro Plus 5G के अपग्रेडेशन वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता
है। कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं।
इसमें OLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है और यह 1TB तक स्टोरेज से लैस होगा।
वहीं फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है
कि इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला फोन होगा।
Redmi Note 12 Turbo के फीचर्स
फोन में 6.67 इंच का 12 बिट OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जो कि पंच होल डिजाइन में
आएगा। फोन के साथ HDR10+ और 1920Hz पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) डिमिंग का
सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, Redmi Note 12 टर्बो 16GB तक रैम
और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। वहीं फोन की बैटरी क्षमता की बात करें
तो इसके साथ 5,500 एमएएच की बैटरी और 67 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोन में अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके साथ यूएसबी
टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिल सकता है।
स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर वाला पहला फोन
आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी Redmi Note 12 Turbo के कुछ प्रमुख फीचर्स
की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार, फोन को स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया
जाएगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि रेडमी नोट 12 टर्बो नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन
प्रोसेसर के साथ एक नया मानक सेट करेगा। स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर
आधारित है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.91GHz है।
यह एड्रेनो 725 जीपीयू के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर की तुलना में इस
प्रोसेसर के 50 प्रतिशत बेहतर परफॉरमेंस का दावा किया गया है।
क्वालकॉम का यह भी दावा है कि स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर अपने
पुराने प्रोसेसर की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक एफिशिएंट है।
Redmi Note 12 Turbo का कैमरा सेटअप
परफॉरमेंस के अलावा शाओमी ने फोन की डिजाइन और कैमरा सेटअप का भी खुलासा
किया है। रेडमी नोट 12 टर्बो दिखने में काफी हद तक Redmi Note 12 Pro और
Redmi Note 12 Pro Plus 5G जैसा ही होगा, जिसने चीन और भारत में डेब्यू किया था।
फोन में एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है और इसमें पीछे की तरफ तीन राउंड कैमरा रिंग हैं।
वहीं Redmi Note 12 Turbo में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा।
दो अन्य कैमरे अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस होंगे। रियर में एक एलईडी फ्लैश भी मिलेगा।
