Redmi के इस Smartphone ने तोड़े रिकॉर्ड! 2 हफ्ते में बिके इतने लाख फोन; जानिए क्या है ऐसा खास
Redmi ने हाल ही में Redmi K70 series को लॉन्च किया है.
अब कंपनी ने खुलासा किया है कि इस सीरीज ने कुछ ही दिन में बड़ी उपलब्धी हासिल की है.
कंपनी ने पोस्टर जारी कर बताया है कि 14 दिन में कितने लाख फोन बेचे.
सेल से अब तक यानी 14 दिन में कंपनी 1 मिलिनय यूनिट से ज्यादा
बेचने में कामयाब रहा. आइए जानते हैं Redmi K70 सीरीज के बारे में डिटेल में…
दो हफ्ते में बिके इतने फोन
Redmi K70 सीरीज, जिसे 29 नवंबर को चीन में लॉन्च किया गया था,
उसने 1 दिसंबर को बिक्री पर जाने के बाद पहले 5 मिनटों में ही 600,000 यूनिट्स की बिक्री कर दी.
यह अपने पिछली K60 सीरीज की बिक्री मात्रा के दोगुने से भी अधिक है.
यह उपलब्धि K सीरीज के लिए एक नया बेंचमार्क है. Redmi ने घोषणा की
कि K70 सीरीज सेल में 10 लाख यूनिट्स को पार करने वाली सबसे तेज K सीरीज है.
K70 सीरीज़ में तीन डिवाइस शामिल हैं: K70, K70 Pro और K70E. वे सभी 6.67-इंच के
AMOLED डिस्प्ले, 50MP के मुख्य कैमरे और 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
आ गया स्पेशल एडीशन मॉडल
Redmi K70 Pro का एक स्पेशल एडीशन मॉडल है जिसे Redmi K70 Pro
Automobili Lamborghini Squadra Corse कहा जाता है.
यह मॉडल लेम्बोर्गिनी के डिजाइन और रंग से प्रेरित है. यह चीन में 21 दिसंबर से पहली बार खरीदने के लिए
उपलब्ध होगा. डिवाइस की कीमत अभी तक घोषित नहीं की गई है,
लेकिन उम्मीद है कि यह Redmi K70 Pro की तुलना में अधिक महंगा होगा.
