Recipes: भिंडी की सब्जी में दही के फ्लेवर का स्वाद मोह लेगा आपका मन, आप जरूर ट्राई करें यह रेसिपी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Recipes: भिंडी की सब्जी में दही के फ्लेवर का स्वाद मोह लेगा आपका मन, आप जरूर ट्राई करें यह रेसिपी

Recipe: भिंडी अधिकतर लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है. गर्मियों के मौसम में लोग भिंडी से तरह-तरह की डिशेज़ बनाना पसंद करते हैं. भिंडी फ्राई करने से लेकर इसकी भरवां अचारी सब्जी तक तैयार की जाती है. इन्हीं में से एक है दही भिंडी. इसमें भिंडी को दही और मसालों के साथ पकाया जाता है. कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप दही भिंडी बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं रेसिपी.

Dahi Bhindi Ingredients: सामग्री

  •     भिंडी – 250 ग्राम

  •     दही – ¼ कप

  •     तेल – 2-3 टेबल स्पून

  •     हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (बारीक  कटा हुआ)

  •     जीरा – ½ छोटी चम्मच

  •     हींग – 1 पिंच

  •     हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच

  •     लाल मिर्च – ¼ छोटी चम्मच

  •     धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच

  •     सौंफ पाउडर – 1 छोटी चम्मच

  •     हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)

  •     नमक – ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार

How to make Dahi Bhindi: दही भिंडी बनाने की विधि:

दही वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छे से धो लें. इसके बाद भिंडी को सुखाएं और फिर काटना शुरू करें. भिंडी को मीडियम साइज में ही काटें. इसके बाद गैस पर पैन चढ़ाइए और तेल डालकर गर्म कीजिए. गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काइए. इसके बाद मसालों में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए. कुछ सेकेंड बाद इसमें सामग्री अनुसार दही भी मिला दीजिए.

- Advertisement -
- Advertisement -

दही डालने के बाद मिश्रण को तुरंत चलाते जाएं नहीं तो दही फट सकता है. जब दही में मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं को इसे ढककर लो फ्लेम पर पकाएं. 2 मिनट बाद इसमें कटी हुई भिंडी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. अब ऊपर से स्वादानुसार नमक डाल दें. भिंडी मिक्स करने के बाद सब्जी को ढककर मीडियम फ्लेमपर पकाएं. करीबन 10 मिनट में आपकी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...