Recharge: एक रीचार्ज में हो जाएगा पूरी फैमिली का काम, Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime सब फ्री

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Recharge: एक रीचार्ज में हो जाएगा पूरी फैमिली का काम, Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime सब फ्री

recharge: भारती एयरटेल की ओर से इसके सब्सक्राइबर्स को अलग-अलग कीमत वाले ढेरों पोस्टपेड प्लान्स से

recharge करने का विकल्प मिल रहा है। कंपनी के पोस्टपेड प्लान्स 399 रुपये से शुरू होते हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

और 1,499 रुपये तक जाते हैं। प्रीपेड प्लान्स की तुलना में पोस्टपेड रीचार्ज इसलिए बेहतर है

क्योंकि इनमें डाटा रोलओवर जैसी सुविधाओं के अलावा फैमिली मेंबर्स को प्लान का हिस्सा बनाने का विकल्प

मिलता है। हम यहां एयरटेल के 1,499 रुपये कीमत वाले Infinity Family 1,499 प्लान के बारे में बता रहे हैं।

आपको बता दें, Airtel Infinity Family 1,499 प्लान भारतीय मार्केट में उपलब्ध कंपनी का

सबसे प्रीमियम पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान से रीचार्ज करने वाले सब्सक्राइबर्स को कई नंबरों पर एक जैसी डाटा और

कॉलिंग सेवाएं लेने का विकल्प मिलता है। अगर आपके पास एयरटेल का पोस्टपेड सिम कार्ड नहीं है

तो इसके लिए एयरटेल स्टोर जाने की जरूरत नहीं है। आप Airtel Thanks ऐप या कंपनी वेबसाइट के जरिए

घर बैठे सिम ऑर्डर कर सकते हैं, या फिर प्रीपेड नंबर को पोस्टपेड में बदल सकते हैं।

एयरटेल का 1,499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

अगर पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स 1,499 रुपये कीमत वाले प्लान से रीचार्ज करते हैं

तो उन्हें 1 रेग्युलर कनेक्शन के अलावा 4 फ्री ऐड-ऑन रेग्युलर कनेक्शंस फैमिली मेंबर्स के लिए मिलते हैं।

यानी कि एक recharge में पूरे 5 कनेक्शंस का फायदा दिया जा रहा है।

इस प्लान से recharge की स्थिति में एक कनेक्शन पर आने वाला खर्च

300 रुपये के करीब हो जाता है और इस प्लान में ढेरों बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

प्लान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प मिलता है

और कुल 320GB मंथली डाटा का फायदा मिलता है। इनमें से 200GB डाटा प्राइमरी कनेक्शन और बाकी

ऐड-ऑन कनेक्शंस के लिए 30-30GB डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 200GB तक डाटा रोलओवर की

सुविधा मिलती है, यानी जो डाटा इस्तेमाल नहीं होता वह आगे के डाटा में जुड़ता चला जाता है।

इससे recharge करने पर सभी कनेक्शंस को रोज 100 SMS मिलते हैं।

Airtel Thanks बेनिफिट्स का फायदा

पोस्टपेड प्लान से रीचार्ज करने वालों को OTT, हेल्थ और ट्रैवल जैसे अन्य फायदे भी मिलते हैं।

इससे रीचार्ज की स्थिति में महीनेभर के लिए Netflix Standard का सब्सक्रिप्शन और 6 महीनों के लिए

Amazon Prime का फायदा मिलता है। साथ ही यह प्लान 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन

भी ऑफर करता है। प्लान में Xstream Play मोबाइल पैक और Wynk प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...