Ration Cards: फ्री राशन लेने वालों को भारी पड़ जाएगी यह गलती, 1 तारीख से म‍िलना बंद हो जाएगा गेहूं-चावल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Cards: फ्री राशन लेने वालों को भारी पड़ जाएगी यह गलती, 1 तारीख से म‍िलना बंद हो जाएगा गेहूं-चावल

Ration Cards : अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार की मुफ्त राशन योजना का फायदा ले रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है.

केंद्र सरकार की तरफ से लगातार आधार को राशन कार्ड (Ration Cards) से जोड़ने के ल‍िए कहा जा रहा है. लेक‍िन अभी तक करोड़ों राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक नहीं क‍िया गया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

अगर आपका राशन कार्ड और आधार ल‍िंक नहीं हुआ तो सरकार की तरफ से राशन कार्ड (Ration Cards) को रद्द कर द‍िया जाएगा.

पहले इसकी अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 मार्च, 2023 थी. ज‍िसे अब बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर द‍िया गया है.

स्‍वत: रद्द हो जाएगा राशन कार्ड

यद‍ि 30 जून, 2023 तक राशन कार्ड (Ration Cards) और आधार ल‍िंक नहीं हुए तो आपका राशन कार्ड स्‍वत: रद्द हो जाएगा

और आपको 1 जुलाई से राशन में म‍िलने वाला गेहूं-चावल नहीं म‍िलेगा. राशन कार्ड के रद्द होने से आपको और भी परेशान‍ियों का सामना करना पड़ सकता है.

दरअसल, पासपोर्ट और पैन कार्ड के अलावा राशन कार्ड को पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है.

30 जून, 2023 हर हाल में पूरा कर लें यह काम

आधार को राशन कार्ड  (Ration Cards) से ल‍िंक करके सरकार एक व्यक्ति को एक से ज्‍यादा राशन कार्ड प्राप्त करने से रोक सकेगी. इससे ऐसे लोगों की पहचान की जा सकेगी,

जो आय सीमा अध‍िक होने के कारण राशन पाने के लिए अपात्र हैं. इससे यह भी सुन‍िश्‍च‍ित क‍िया जा सकेगा क‍ि पात्र लोगों को ही सब्सिडी वाली गैस या राशन म‍िले.

दोनों चीजों के ल‍िंक होने से डुप्लीकेट राशन कार्ड और बिचौलियों की मनमानी खत्म करने में मदद मिलेगी.

अगर आपने भी अभी तक अपना राशन कार्ड आधार से ल‍िंक नहीं कराया तो इस काम को हर हाल में 30 जून, 2023 तक पूरा कर लें.

आधार को राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक करने का तरीका

– सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

– आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर जैसे विवरण दर्ज करें.

– इसके बाद कंटीन्‍यू टैब पर क्‍ल‍िक करें.

– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा.

– ओटीपी एंटर करके और लिंक राशन कार्ड-आधार कार्ड पर क्लिक करें.

ऑफलाइन ऐसे करें ल‍िंक

– परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोस्‍टेट के साथ राशन कार्ड की फोटोस्‍टेट साथ में लें.

– यद‍ि आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो बैंक पासबुक की फोटोस्‍टेट भी ले लें.

– इसके बाद परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो लेकर राशन ऑफिस या पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) या राशन की दुकान पर जमा करें.

– आधार डेटाबेस के ल‍िए उस जानकारी को मान्य करने के लिए आपको सेंसर पर फिंगरप्रिंट आईडी देने के लिए कहा जाएगा.

– विभाग को दस्तावेज म‍िलने के बाद आपको एसएमएस या ईमेल के जर‍िये सूचित किया जाएगा.

– संबंध‍ित प्राधिकरण आपके दस्तावेजों से अगली प्रक्र‍िया को पूरा करेगा. इसके बाद राशन कार्ड और आधार के लिंक होने पर आपको सूच‍ित क‍िया जाएगा.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related