Ration Cards :मोदी सरकार ने फ्री राशन व‍ितरण के न‍ियम में किया यह बदलाव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Cards :मोदी सरकार ने फ्री राशन व‍ितरण के न‍ियम में किया यह बदलाव

Ration Cards : अगर आप भी सरकार से फ्री राशन लेते हैं तो मोदी सरकार ने

राशन व‍ितरण के न‍ियम में बदलाव क‍िया है. इस बारे में आपका जानना बहुत जरूरी है,

- Advertisement -
- Advertisement -

ताक‍ि आप अगली बार राशन लेने जाएं तो आपको नए न‍ियम से जुड़ी पूरी जानकारी हो.

केंद्र सरकार ने महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए देशभर के

राशन कार्ड (ration cards) धारकों को हर महीने फ्री फोर्टिफाइड चावल मुहैया

कराने की तैयारी कर ली गई है. इसके ल‍िए सभी राज्‍यों के

राशन व‍ितरण केंद्रों पर फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति की जा रही है.

पोषण तत्‍वों से भरपूर है ये चावल

आपको बता दें फोर्टिफाइड चावल को खाने वाले को भरपूर मात्रा में आयरन,

फोलिक एसिड और विटामिन बी12 मिल सकेगा. पोषण तत्‍वों से भरपूर

यह चावल स्‍वाद में साधारण चावल की तरह ही है. इसके पकाने का तरीका भी पारंपर‍िक ही है.

इस चावल में पोषक तत्‍व भरपूर मात्रा में होते हैं. दरअसल,

सरकार का फोकस कुपोषण का श‍िकार हो रहे बच्‍चों को बेहतर भोजन उपलब्‍ध कराना है.

हर महीने म‍िलेगा निशुल्क गेहूं-चावल

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत

द‍िसंबर 2023 तक राशन कार्ड धारकों को हर महीने निशुल्क गेहूं और चावल मुहैया कराने की

योजना है. इसके तहत हर महीने पात्र पर‍िवार को एक यून‍िट पर तीन क‍िलो चावल और

दो क‍िलो गेहूं वितरित किया जा रहा है. इसके अलावा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को

प्रत्‍येक राशन कार्ड पर 21 क‍िलो चावल और 14 क‍िलो गेहूं मुफ्त द‍िया जा रहा है.

अब सरकार की तरफ से गेहूं के तय चावल की मात्रा का राशन कार्ड (ration cards ) धारकों में

फोर्टिफाइड चावल व‍ितर‍ित क‍िया जा रहा है. फोर्टिफाइड चावल का कई ज‍िलों में

आवंटन म‍िल गया है. जहां पर आवंटन नहीं म‍िला है, वहां यह जल्‍द ही पहुंचना शुरू हो जाएगा.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...