Ration Card रखने वालों के लिए जारी हुआ ये नया नियम, करोड़ों लोगों की हुई मौज!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Card रखने वालों के लिए जारी हुआ ये नया नियम, करोड़ों लोगों की हुई मौज!

Ration Card: राशन कार्ड रखने वालों (Ration Cardholder) के लिए जरूरी खबर है.

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप भी सरकारी राशन का फायदा लेते हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

तो अब इसके नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है. सरकार की तरफ से कुछ शर्तों और नियमों में

बदलाव किया जा चुका है, जिसके बारे में सभी कार्डधारक को पता होना जरूरी है.

आइए आपको बताते हैं कि अब राशन के नए नियम (Ration Rules) क्या हैं-

2023 में भी मिल रहा फ्री राशन

बता दें कोरोना काल में सरकार ने देश की जनता के लिए फ्री राशन की सुविधा शुरू की थी,

जिसके बाद देश के करोड़ों लोगों को अभी तक फ्री राशन का फायदा मिल रहा है.

सरकार ने ऐलान किया है कि इस पूरे साल यानी 2023 में

आपको फ्री राशन की सुविधा का फायदा मिलता रहेगा.

अयोग्य लोग उठा रहे हैं फायदा

आपको बता दें इस समय सरकार की जानकारी में आया है क‍ि कई राशन कार्ड धारक,

इसके योग्‍य ही नहीं हैं और वे फ्री राशन का लाभ उठा रहे हैं.

वहीं योजना के पात्र कई कार्ड धारकों को इसका फायदा नहीं म‍िल पा रहा है.

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

ऐसे में अध‍िकार‍ियों के माध्‍यम से अपात्र लोगों से तुरंत राशन कार्ड सरेंडर करने के ल‍िए

कहा जा रहा है. अगर कोई अपात्र व्‍यक्‍त‍ि राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता है

तो जांच के बाद उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

क्‍या है नया न‍ियम?

यद‍ि क‍िसी के पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लाट, फ्लैट या मकान,

चार पहिया गाड़ी या ट्रैक्टर, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक की

पार‍िवार‍िक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड

तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा.

सरकार करेगी वसूली

जानकारी के अनुसार यद‍ि राशन कार्ड को सरेंडर नहीं किया जाता है

तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर द‍िया जाएगा.

साथ ही उस परिवार के ख‍िलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

इतना ही नहीं जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी.

सरकारी राशन के ल‍िए अपात्र हैं ये लोग

ऐसे पर‍िवार ज‍िनके पास मोटरकार, ट्रैक्टर, एसी, हार्वेस्टर, पांच केवी या अधिक क्षमता का जनरेटर,

100 वर्ग मीटर का प्लाट या मकान, पांच एकड़ से अधिक जमीन, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस,

आयकरदाता, ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की आय 2 लाख प्रतिवर्ष और शहरी क्षेत्र में

3 लाख रुपए प्रतिवर्ष वाले परिवार योजना के लिए अपात्र हैं.

लोगों से की गई अपील

उत्‍तर प्रदेश कई राज्‍यों में पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है.

ऐसे में सरकार की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि अपात्र लोग राशन कार्ड को सरेंडर कर

दें. इससे गरीब परिवारों का कार्ड बनाया जा सके. राशन कार्ड सरेंडर नहीं

करने पर ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...