ration card: फ्री राशन लेने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार के इस नए आदेश को सुनकर खुशी से झूम उठे कार्डधारक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ration card: फ्री राशन लेने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार के इस नए आदेश को सुनकर खुशी से झूम उठे कार्डधारक

ration card: राशन कार्ड सरेंडर और अनाज वसूली की ख़बरों ने पिछले कुछ दिनों से लोगों को परेशान कर रखा है.

अगर आप भी इस तरह की खबर को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें.

- Advertisement -
- Advertisement -

दरअसल, दो महीने पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा क‍िया गया

क‍ि यूपी की योगी सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्ड धारकों से कार्ड सरेंडर करवाया जा रहा है

और वसूली भी की जा सकती है, साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी

कार्रवाई भी की जाएगी. अब जाकर सरकार ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

सरेंडर करने को लेकर आदेश नहीं

अब यूपी सरकार ने इन अफवाहों पर लगाम लगा दिया है. हाल में लाभर्थ‍ियों के बीच तेजी से फैली

और कई ज‍िलों में राशन कार्ड (ration card) सरेंडर करने के ल‍िए लोगों की लाइनें लग गईं.

लेकिन सरकार की और से राशन कार्ड को सरेंडर (Ration Card Surrender) करने या रद्द करने पर कोई

आदेश नहीं द‍िया गया है. आप जान लें कि ये खबर बस एक अफवाह थी.

लाभार्थियों को मिली बड़ी राहत

सरकार के इस बयान के बाद लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है.

राज्य के खाद्य आयुक्त ने बताया कि सरकार ने यह आदेश द‍िया क‍ि इस तरह का आदेश क‍िसने द‍िया,

इसका पता लगाया जाए और उसके ख‍िलाफ कार्रवाई की जाए.

सरकार के इस ताजा आदेश के बाद उन फ्री राशन का लाभ पाने वालों ने राहत की सांस ली है.

अफवाहों पर लगी लगाम

तमाम अफवाहों को लगाम देते हुए राज्‍य के खाद्य आयुक्त ने कहा क‍ि राशन कार्ड

वेरिफिकेशन (Ration Card Verification) सामान्य प्रक्रिया है.

यह सरकार की तरफ से समय-समय पर हमेशा ही किया जाता है. राशन कार्ड सरेंडर और पात्रता की नई शर्तों से जुड़ी

भ्रामक रिपोर्ट मीडिया में प्रसारित हो रही है. ऐसे में लोगों को इन खबरों से दूर रहना चाहिए.

यहां जानिए नियम

दरअसल, घरेलू राशन कार्डों की ‘पात्रता / अपात्रता मानदंड 2014’ में निर्धारित किया गया था.

उसके बाद कोई परिवर्तन नहीं किया गया. इसके अलावा साल 2011 की जनगणना के आधार पर ही

राशन कार्ड का आवंटन हुआ है. राशन कार्ड धारक को (Ration Card Holder) पक्का घर होने,

बिजली कनेक्शन या एकमात्र हथियार लाइसेंस धारक या मोटर साइकिल मालिक होने और

मुर्गी पालन / गाय पालन में लगे होने के आधार पर अपात्र घोषित नहीं

किया जा सकता. इसके लिए सरकार ने आपका पक्ष साफ़ कर दिया है.

सरकार नहीं करेगी रिकवरी

इतना ही नहीं लोगों में वसूली को लेकर डर भी पैदा हो गया था, जिस पर सरकार ने कहा है

कि (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 (National Food Security Act-2013) के अनुसार

अपात्र कार्डधारकों से वसूली का क‍िसी तरह का प्रावधान नहीं है.

शासन स्तर या खाद्य आयुक्त कार्यालय से वसूली से जुड़ा कोई आदेश जारी नहीं किया गया.

ऐसे में अगर आप भी फ्री राशन के लाभार्थी हैं तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...