Ration Card: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, खुशी से झूम उठे 81 करोड़ कार्ड धारक
Ration Card:अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप केंद्र की तरफ से
संचालित मुफ्त राशन योजना के लाभार्थी हैं तो यह खबर काम की है.
जी हां, फ्री राशन योजना के लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
छत्तीसगढ़ की रैली के दौरान बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने रैली में कहा कि
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अगले पांच सालों के लिए 80 करोड़ गरीबों के लिए
मुफ्त राशन योजना का विस्तार करेगी. सरकारी अधिकारियों के अनुसार
सरकार के इस कदम पर करीब 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च होगा।
मौजूदा समय में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत लाभार्थियों को
अनाज 1-3 रुपये किलो की दर पर मुहैया होता है. इस योजना के तहत
गरीब परिवारों को हर महीने प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो अनाज दिया जाता है.
अन्तोदय अन्न योजना (AAY) वाले परिवारों को हर महीने 35 किलो अनाज
उपलब्ध कराया जाता है. पीएम ने यह ऐलान 31 दिसंबर, 2023 को
पीएमजीकेएवाई की टाइम लाइन पूरी होने से पहले किया है Ration Card 2023.
पीएमजीकेएवाई (PMGKAY) को 2020 में कोविड महामारी के दौरान पेश किया गया था.
इसके तहत सरकार एनएफएसए कोटे के तहत व्यक्तियों को 5 किलो अनाज मुफ्त देती है.
केंद्र ने पीएमजीकेएवाई और एनएफएसए योजना को साथ मिला दिया है।
सरकारी अधिकारियों की तरफ से कैबिनेट के फैसले को ‘देश के वंचितों के लिए
