Ration card से जुड़ी नई खबर! राशनकार्ड में नाम जोड़ना,काटना,नया राशनकार्ड आवेदन फिर से शुरू..
Ration card: राशनकार्ड सम्बंधित खबरें आ रही है जो आप लोगों साथ शेयर कर रहे हैं।
अगर आप भी राशनकार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं या राशनकार्ड में नाम जोड़ना या फिर कटवाना चाहते हैं तो राशनकार्ड से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है।
खबरें आ रही है कि राशनकार्ड सम्बंधित ऑनलाइन काम शुरू हो रहा है
जैसे कि राशन कार्ड में नाम जोड़ना, राशनकार्ड में नाम काटना या नया राशनकार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं
तो खबरें सीधे हम आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा।
Ration card नाम जोड़ना, हटाना सम्बंधित खबर
खबर अनुसार राशन कार्ड के रजिस्ट्रेशन, नया नाम जोड़ना, काटना, भूल सुधार जैसे काम जो पिछले चार से पांच महीने से बंद था वह फिर शुरू हो चुका हैं।
Ration card से जुड़ा सरकारी पोर्टल को फिर से एक्टिव कर दिया गया हैं
और पंचायत, नगर पंचायत और निकायों को फिर से उनकी आईडी-पासवर्ड भेज दी गई हैं।
इस तरह आचार संहिता के बाद आप अपने राशनकार्ड से जुड़े हुए काम पूरा करा सकते हैं।
बात करें छत्तीसगढ़ की तो विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की वजह से राशन कार्ड के काम रुके हुए थे।
करीब 6 महीने के बाद एक बार फिर से निकायों में आवेदन लिए जा रहे हैं।
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन सम्बंधित खबर
सभी को पता है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया है।
अब सभी गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त में राशन मिलेगा।
अर्थात, जिन परिवारों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें 5 साल तक बिना किसी शुल्क के राशन प्राप्त होगा।
पहले लोगों को राशन कार्ड के लिए पैसे देने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा मुफ्त हो गई है।
अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आपको भी यह लाभ मिलेगा।
अगर नहीं है, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करके राशन कार्ड बनवाना होगा।
