Ram Mandir: क्या अब जारी होगा राम मंदिर के फोटो वाला 500 रुपये का नया नोट? यहां जानिए हकीकत
Ram Mandir Image Note: राम मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 500 रुपये के नोट की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
500 रुपये के नोटों की इन फोटो में महात्मा गांधी की जगह भगवान राम की तस्वीर दिखाई दे रही है. इससे पहले यह अफवाह फैल रही थी कि आरबीआई (RBI) 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले इन नोटों को जारी करेगा.
आपको बता दें 500 रुपये के नए नोट की खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया गया. ऐसे नोट जारी करने की खबर के पीछे किसी प्रकार का आधार नहीं है.
14 जनवरी को शेयर किया गया था फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 500 रुपये के नकली नोट में लाल किले की जगह अयोध्या का राम मंदिर और धनुष-बाण की तस्वीर है.
इस नोट की तस्वीर को सबसे पहले 14 जनवरी, 2024 को रघुन मूर्ति नाम के एक ट्विटर (X) यूजर की तरफ से शेयर किया गया था.
इसके बाद देखते ही देखते नोट की इस फोटो को लोगों की तरफ से काफी पसंद किया गया. राम मंदिर के फोटो वाला यह नोट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा.
https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy
बैंक नोट के रूप में प्रस्तुत करने का कोई इरादा नहीं
इसके बाद यूजर रघुन मूर्ति ने खुद ही नोट को लेकर फैल रही अफवाहों पर सफाई दी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि कोई ट्विटर पर मेरे क्रिएटिव वर्क को लेकर अफवाह फैला रहा है.
मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं ऐसी किसी भी प्रकार की गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं हूं. मेरी क्रिएटिविटी को किसी भी तरह गलत तरीके से पेश नहीं किया जाए.
एक दूसरे एक्स यूजर ने 500 रुपये के वायरल हो रहे नोट पर पोस्ट लिखा मेरे दोस्त (@raghunmurthy07) की तरफ से एडिट यह पीस क्रिएटिविटी का उदाहरण है. इसे बैंक नोट के रूप में प्रस्तुत करने का कोई इरादा नहीं है.
https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy
आरबीआई ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी
उन्होंने लिखा कृपया नए नोट को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचे. रघुन मूर्ति और उनके दोस्त की तरफ से किये गए खंडन से यह पूरी तरह साफ हो रहा है
कि लोगों में राम मंदिर के फोटो वाले नोट की खबर गलत फैल रही है. इसके अलावा इन नोटों को कोई भी पहली बार में देखकर इनके फेक होने का अंदाजा लगा सकता है.
इसे देखने से पता चलता है कि 500 रुपये के असल नोट में कई बदलाव करके यह फोटो तैयार किया गया है. आपको बता दें आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी वायरल दावे से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है.
