Railway e-ticket: अवैध रेलवे ई-टिकट कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र नेबुआ-नौरगिया में हुई कार्यवाही में ई-टिकट धंधेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे
Railway e-ticket: कप्तानगंज/कुशीनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज ने बड़ी कार्यवाही करते हुए
अवैध रेलवे ई-टिकट कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति का नाम सेराज अहमद है
जो थानाक्षेत्र नेबुआ- नौरंगिया थाना अन्तर्गत के ग्राम सभा सौरहा खुर्द बाजार में “जमजम टूर एंड ट्रैवल्स” सीएससी सेंटर चलाता था।
उक्त गिरफ्तार व्यक्ति ने अवैध रूप से 44 ई-टिकट बनाए थे। जिनकी कुल कीमत 80,562.65 (अस्सी हजार पांच सौ बासठ रूपए पैंसठ पैसे) रुपये है।
रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज के द्वारा इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी व्यक्ति सेराज को वाराणसी की अदालत में पेश किया गया।
जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार वाराणसी भेज दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज की टीम ने साइबर सेल मुख्यालय गोरखपुर से मिले इनपुट के आधार पर उक्त कार्यवाही की गई है।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक गुलाब सरोज,अरविन्द कुमार व एएसआई अजय कुमार राय, अवनिश कुमार राय, हेड कांस्टेबल दिनेश्वर राय, सिपाही ओमबीर यादव, सिपाही अनुराग प्रताप सिंह शामिल रहे।
