Prali: योगी सरकार की इस योजना में कोयले के साथ होगा पराली का इस्तेमाल, अब किसानों की बढ़ेगी कमाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Prali: योगी सरकार की इस योजना में कोयले के साथ होगा पराली का इस्तेमाल, अब किसानों की बढ़ेगी कमाई

Prali,: यूपी में विद्युत उत्पादन बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने के क्रम में योगी सरकार ने तापीय परियोजना की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। इसी क्रम में अब ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने घोषणा की है कि पराली का इस्तेमाल इन तापीय योजनाओं में होगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पराली से यूपी में 55 हजार करोड़ का नया बाजार तैयार होगा। इससे केवल पराली का ही इस्तेमाल नहीं होगा बल्कि किसानों की कमाई भी बढ़ेगी। बताया गया है कि तापीय बिजली परियोजनाओं में कोयले के साथ पराली का उपयोग किया जाएगा। इससे पहले भारत सरकार ने 5 फीसदी कोयले के बराबर पराली पिलेट अनिवार्य किया था।

उत्तर प्रदेष सरकार बायोमास को फायरिंग नीति को लागू करने हेतु प्रतिबद्ध

ए के शर्मा का कहना है कि प्रदूषण कम करने एवं किसानों की आय बढ़ाने हेतु तापीय परियोजनाओं द्वारा बायोमास पैलेट्स का उपयोग किया जाएगा। उत्तर प्रदेष सरकार बायोमास को फायरिंग नीति को लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है। तापीय परियोजनाओं में बायोमास पैलट्स की राज्य एवं निजी क्षेत्र की तापीय परियोजनाओं में को फायरिंग से सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य बायोमास पैलेट्स के निर्माण एवं तापीय परियोजनाओं में प्रयोग को बढ़ावा दिए जाना था। जिससे भविष्य में समुचित बायोमास आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
- Advertisement -

उद्घाटन ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने किया

बता दें कि इस कार्यषाला का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने किया। उनके साथ कार्यक्रम में सोमेन्द्र तोमर ऊर्जा राज्य मंत्री, महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव(ऊर्जा), एम देवराज, अध्यक्ष, उत्पादन निगम, पी गुरू प्रसाद, प्रबन्ध निदेषक, उत्पादन निगम, श्री सुदीप नाग, मिशन डायरेक्टर समर्थ मिशन एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों को वित्तीय लाभ दिया जाएगा

कहा गया कि इस कदम से अब सर्दियों में प्रदूषण कम किया जा सकेगा और साथ ही किसानों को वित्तीय लाभ दिया जाएगा। याथ ही यह बायोमास को फायरिंग की पॉलिसी पावर सेक्टर के उत्सर्जन को कम करने की दिषा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूपी सरकार की ये ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पहल है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...