PPF Scheme में लगा रहे हैं पैसा तो अब मिलेंगे 16 लाख रुपये, सरकार ने सुना दी खुशखबरी!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PPF Scheme में लगा रहे हैं पैसा तो अब मिलेंगे 16 लाख रुपये, सरकार ने सुना दी खुशखबरी!

PPF Scheme: पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) आज के समय में निवेश के लिए एक

बेस्ट ऑप्शन है. अगर आप भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड

- Advertisement -
- Advertisement -

स्कीम (Public Provident Fund Scheme) में पैसा लगाते हैं

तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इस स्कीम में सरकार की तरफ से कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा

मिलता है, लेकिन अगर आप कंफ्यूज है कि आपको हर महीने कितना निवेश करना चाहिए

और किस पर आपको कितने ब्याज का फायदा मिलेगा. आइए आज हम आपको बताते हैं

अगर आप हर महीने 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये का

निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा-

2000 मंथली जमा करने पर कितना मिलेगा पैसा?

अगर आप पीपीएफ स्कीम में 2000 रुपये जमा करते हैं

तो एक साल में आपके करीब 24,000 रुपये जमा होंगे. इस तरह से करीब 15 साल में आपके

3,60,000 रुपये जमा हो जाएंगे. वहीं, इसमें आपको 7.1 फीसदी की दर से

ब्याज का फायदा मिलेगा. आपको मिलने वाली ब्याज की राशि 2,90,913 रुपये होगी.

वहीं, मैच्योरिटी पर आपको कुल 6,50,913 रुपये मिलेंगे.

हर महीने 3000 जमा करने पर कितना मिलेगा पैसा?

अगर कोई भी निवेशक 3000 रुपये जमा करता है तो इस हिसाब से 12 महीने में आपके करीब

36,000 रुपये जमा होंगे. अगर आप इसमें 15 साल तक लगातार निवेश करते हैं

तो 5,40,000 रुपये जमा होंगे, जिसमें आपको ब्याज के रूप में

4,36,370 रुपये मिलेंगे. वहीं, मैच्योरिटी 9,76,370 रुपये मिलेंगे.

4000 के निवेश पर कितना मिलेगा पैसा?

अगर आप हर महीने 4000 का निवेश करते हैं तो एक साल के आपके करीब 48,000 रुपये

जमा होंगे. इसको लगातार आप 15 सालों तक निवेश करते हैं

तो आपकी कुल जमा राशि 7,20,000 रुपये हो जाएगी और इस पर ब्याज की राशि करीब

5,81,827 रुपये मिलेंगे. इस स्थिति में आपको मैच्योरिटी पर 13,01,827 रुपये मिलेंगे.

5000 के निवेश पर कितना मिलेगा पैसा?

अगर कोई भी निवेशक पीपीएफ स्कीम में 5,000 रुपये का निवेश करता है

तो एक पूरे साल में करीब 60,000 रुपये जमा हो जाएंगे.

इसके बाद में अगर अगले 15 सालों तक आप इस निवेश को जारी रखते हैं

तो आपके करीब 9 लाख रुपये जमा हो जाएंगे. इसमें ब्याज की राशि की बात की जाए

तो मौजूदा ब्‍याज दर के हिसाब से 7,27,284 रुपये जमा होंगे.

आपको मैच्योरिटी पर करीब 16,27,284 लाख रुपये मिल जाएंगे.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...