क्या आपका भी PPF Account में जमा होता है पैसा जमा? भूलकर भी ना करें यह गलती
PPF Account: लोग इंवेस्टमेंट के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में
भी पैसा लगाते हैं. पीपीएफ स्कीम के जरिए लोग लॉन्ग टर्म में अच्छी
अमाउंट भी हासिल कर पाने में सक्षम हो जाते हैं. अगर लोगों को लंबे वक्त के लिए
सेविंग करनी है तो भी पीपीएफ की स्कीम लोगों को काफी फायदा दे सकती है.
वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह स्कीम काफी खास है क्योंकि
इस इंवेस्टमेंट स्कीम में सरकार की गारंटी रहती है. हालांकि लोगों को कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना चाहिए,
ताकी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. आइए जानते हैं इसके बारे में…
-पीपीएफ स्कीम के जरिए लोगों को फिलहाल 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
यह भी पढ़ें :PPF Account को लेकर आई अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने दी ऐसी जानकारी सुनकर हो जाएंगे खुश!
इस ब्याज की हर तीन महीने में समीक्षा होती है. वहीं पीपीएफ स्कीम में मिलने वाला
ब्याज फिक्स नहीं है और सरकार समीक्षा कर इसमें बदलाव भी कर सकती है.
-पीपीएफ स्कीम के जरिए लोग मिनिमम 500 रुपये भी एक वित्त वर्ष में इंवेस्ट कर सकते हैं.
वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये एक वित्त वर्ष में इंवेस्ट किए जा सकते हैं.
