PPF अकाउंट भी बना सकता है करोड़पति, लगानी पड़ेगी ये गणित, जानें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PPF अकाउंट भी बना सकता है करोड़पति, लगानी पड़ेगी ये गणित, जानें

PPF : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) इंवेस्टमेंट का एक माध्यम है.

जिसके जरिए लोग निवेश कर सकते हैं, सेविंग कर सकते हैं और इनकम टैक्स भी बचा सकते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं PPF अकाउंट के जरिए लोगों को एक निश्चित ब्याज भी हासिल होती है

और कई शर्तें भी इस अकाउंट की है. हालांकि PPF अकाउंट से लोग करोड़पति भी बन सकते हैं

इसके लिए लोगों को एक गणित का भी ध्यान रखना होगा आइए जानते हैं इसके बारे में…

PPF स्कीम पर ब्याज हासिल होता

PPF स्कीम पर ब्याज हासिल होता है और फिलहाल इस स्कीम पर 7.1 फीसदी की दर से

ब्याज दिया जा रहा है. इसके साथ ही इस अकाउंट में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है.

यह भी पढ़ें :PPF में पैसा डालने वालों की ये 4 गलतियां पड़ेंगी भारी, बंद हो सकता है खाता

लोग चाहें तो 15 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट निकाल सकते हैं

या फिर अपने पीपीएफ अकाउंट को 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.

पीपीएफ

वहीं एक वित्तीय वर्ष में पीपीएफ अकाउंट में लोग अधिकतम केवल 1.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं.

इसके अलावा मिनिमम 500 रुपये का इंवेस्टमेंट किया जा सकता है.

ऐसे में पीपीएफ अकाउंट में रेगुलर इंवेस्टमेंट किया जाए तो पीपीएफ अकाउंट से करोड़पति भी बना जा सकता है.

अगर पीपीएफ अकाउंट से करोड़पति बनने का लक्ष्य लेकर चल रहे हो

इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा का

इंवेस्टमेंट नहीं कर सकते है. हालांकि टेन्योर को बढ़ाया जा सकता है.

करोड़ों का फंड

ऐसे में अगर कोई शख्स 7.1 फीसदी की ब्याज पर 25 साल तक लगातार 1.5 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करता है

तो 25 साल तक 37.5 लाख रुपये इसमें अकाउंटहोल्डर के जरिए जमा किए जाएंगे.

इस पैसे पर 65,58,015 रुपये का ब्याज बनेगा. जब इन दोनों राशि को जोड़ा जाएगा तो 25 साल मैच्योरिटी पर

1,03,08,015 रुपये हासिल होंगे. ऐसे में पीपीएफ अकाउंट से भी अमीर बना सकता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...