Power: कुछ शर्तों के साथ इन लोगों को मिलेगी Free Power,अधिकारियों को आया यह आदेश
Power:निजी नलकूप चलाने वाले किसानों को बिजली बिल माफी को लेकर राहत मिल गई है। शासनादेश का इंतजार था जो आ गया है अब अधिकारी उस शासनादेश के हवाले से होमवर्क कर रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक कुछ मामलों में कुछ शर्तों के साथ किसानों को निजी नलकूप चलाने में फ्री बिजली मिलेगी।
इसमें कुछ शर्तों में निजी नलकूप संचालकों के लिए प्रतिमाह 140 यूनिट चलाने वाले शामिल हैं। साथ ही प्रत्येक नलकूप संचालक किसान को अपने नलकूप पर मीटर अवश्य लगवाना होगा।
मार्च 2023 तक का बिल बकाया जमा करना होगा। उसके साथ-साथ घरेलू कनेक्शन का बिल भी समय से जमा करना होगा।
किसानों को संबंधित विद्युत उपकेंद्र पर 140 यूनिट फ्री बिजली लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय शैलेन्द्र सिंह राजपूत के मुताबिक कुछ शर्तों के साथ सभी नियमों का पालन नलकूप संचालक किसानों को करना होगा।
किसानों को मिलेगा लाभ
सरकार की घोषणा के बावजूद भी साल भर से निजी नलकूप के बिल आ रहे हैं । माफी की आस से अधिकांश किसानों ने निजी नलकूपों का बिल जमा नहीं किए थे
किसानों को Power बिल माफी की आस लगी हुई थी। यह उम्मीद पूरी हो गई। जिले के विद्युत विभाग के आला अधिकारी बिजली दिल की छूट के लिए ब्लाकवार कार्रवाई में जुट गये हैं।
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग शासन लखनऊ की तरफ से एक पत्र जारी हुआ है। पत्र में किसानों की बिजली माफी 1 अप्रैल 2023 से बात कही गई है।
सीतापुर जिले में 21 हजार 500 से अधिक निजी नलकूप के कनेक्शन है। जिसमें मिश्रिख, संदना सरवा, मछरेहटा, सिधौली ,कसमंडा,अटरिया महमूदाबाद आदि विद्युत उपकेंद्र शामिल है।
इन विद्युत उपकेंद्रों से किसानों को निजी नलकूपों हेतु विद्युत आपूर्ति की जाती है।
जिले के अधिशासी अभियंता नंदलाल भारती का कहना है। सभी नलकूप किसानों की Power माफी होनी है । उन्होंने 21 हजार से अधिक उपभोक्ता होने की बात कही है।
