Post Office:सरकार दे रही इतनी सारी धांसू स्कीम, इंवेस्टमेंट करने पर बनेगा बढ़िया रिटर्न

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Post Office:सरकार दे रही इतनीसारी धांसू स्कीम, इंवेस्टमेंट करने पर बनेगा बढ़िया रिटर्न

Post Office: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं कई प्रकार के विकल्प प्रदान करती हैं

जो लंबे समय में निवेश पर अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकती हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) से लेकर टाइम डिपॉजिट तक,

ऐसी कई योजनाएं हैं, जिन्हें टैक्स बचाने के लिए खोजा जा सकता है.

यहां पांच ऐसी योजनाएं हम आपको बताने वाले हैं, जिनके जरिए बढ़िया रिटर्न पाया जा सकता है

और साथ ही इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी हासिल की जा सकती है.

पोस्ट ऑफिस की योजनाएं निवेश और टैक्स बचत के लिए विभिन्न विकल्प प्रदान करती हैं.

कई प्रकार की ब्याज दरों और निवेश अवधियों के साथ, व्यक्ति उस योजना का चयन कर सकते हैं

जो उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त हो.

आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम के बारे में…

पीपीएफ

सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) एक लंबी अवधि की बचत योजना है

जो 7.1 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज और धारा 80C के तहत टैक्स छूट प्रदान करती है.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 15 साल तक

निवेश करना होगा और 1.5 लाख तक की सालाना टैक्स बचत कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना

इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) विशेष रूप से 10 वर्ष से कम उम्र की

लड़कियों के लिए एक योजना है. निवेशित धन को 18 वर्ष की आयु में निकाला जा सकता है

और पूरी राशि 21 वर्ष के बाद प्राप्त की जा सकती है. इस स्कीम में 7.6 फीसदी की ब्याज दर

मिलती है और 1.5 लाख तक की सालाना टैक्स बचत की जा सकती है.

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

वहीं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है.

इससे 1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है. इस योजना में

निवेश की सीमा हाल ही में बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम पांच साल के लिए निवेश का विकल्प देती है और इस स्कीम से 1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है. 7 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ, यह योजना टैक्स बचाने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

 

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र

वहीं राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) योजना को 1000 रुपये के साथ शुरू किया जा सकता है.

7 प्रतिशत की ब्याज दर इस स्कीम में मिलती है. धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक इस स्कीम से टैक्स बचाया जा सकता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...