portal id: यूपी में परिवार आईडी पोर्टल तैयार, बिना राशन कार्ड वाले राशन के लिए घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

portal id: यूपी में परिवार आईडी पोर्टल तैयार, बिना राशन कार्ड वाले राशन के लिए घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन

portal id: योगी सरकार ने ‘परिवार आईडी- एक परिवार एक पहचान’

बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https//familyid.up.gov.in शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके तहत अब आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

अहम है कि यूपी में रहने वाले जिन भी परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है

वो इसके जरिए योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। मुफ्त और सस्ता राशन भी इसी पोर्टल के जरिए

परिवारों को मिलेगा। यूपी में कई ऐसे सभी परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र नहीं हैं।

इनमें ज्यादातर वो परिवार हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। इस पोर्टल की मदद से

अब परिवार अपनी आईडी बनवा सकेंगे, और इसी आईडी के जरिए योजना का लाभ मिलेगा।

यूपी के जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है उनकी राशन कार्ड आईडी उनकी परिवार आईडी होगी।

अन्य के लिए इस पोर्टल के जरिए आईडी दी जाएगी। एक परिवार एक पहचान योजना के सभीपरिवारों को

एक विशिष्ट पहचान दी जाएगी। इन आईडी के जरिए यूपी के परिवारों का लाइव व्यापक डेटाबेस तैयार होगा।

यह होगा फायदा

– इस आईडी से परिवार के किसी एक सदस्य द्वारा जाति / निवास प्रमाण पत्र आदि प्राप्त करने के बाद परिवार के अन्य

सदस्यों द्वारा आवेदन करने की स्थिति में आसानी से बिना किसी परेशानी के प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेगा।

– बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र आसानी से इसके जरिए आवेदन कर पाएंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ भी आसानी से लिया जा सकेगा।

सरकार यूपी में रहने वालों को मुफ्त या सस्ता राशन देती है। इस पोर्टल इस योजना का भी लाभ लेने के लिए है।

जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें राशन कार्ड के आधार पर राशन दिया जाएगा।

हालांकि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वो भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

पूरा परिवार पोर्टल पर जोड़ा जा सकता है और अपनी 12 अंकों

की आईडी की मदद से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

केवल योजना का लाभ लेने वाले ही नहीं बल्कि अन्य परिवार भी इस पोर्टल पर जुड़ सकते हैं।

यूपी के सभी परिवार चाहे योजना का लाभ ले रहे हों या नहीं सभी इस पोर्टल पर अपनी आईडी बना सकते हैं।

इससे यूपी के डेटाबेस में उनकी और उनके परिवार की भी जानकारी जुड़ेगी।

सभी आवेदन आसानी से घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...