Politics: पीएम मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा से मिले नीतीश कुमार, कहा- अब यहीं रहेंगे, इधर-उधर नहीं जाएंगे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Politics: पीएम मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा से मिले नीतीश कुमार, कहा- अब यहीं रहेंगे, इधर-उधर नहीं जाएंगे

Politics: बिहार में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बारी-बारी से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि अब एनडीए में रहना है,

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Politics: चतुर नहीं,धूर्त हैं नीतीश, जेडीयू 2025 में 20 सीट जीत गई तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा: प्रशांत किशो

इधर-उधर नहीं जाएंगे। हम तो अटल बिहारी वाजपेयी के समय 1995 से ही एनडीए में हैं। बीच में दो बार इधर-उधर गए, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला।

अब यहीं रहेंगे। बता दें कि करीब छह माह पूर्व जी-20 बैठक में नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी। तब दोनों के मुलाकात की तस्वीर काफी चर्चा में रही थी।

माना जा रहा है कि बैठक के दौरान बिहार में बेहतर समन्वय के साथ सरकार चलाने के साथ-साथ बिहार की विकास परियोजनाओं और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद यह इनकी पहली मुलाकात थी। बता दें कि इसी वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर भाजपा के साथ साझा सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था।

अब जदयू एनडीए का हिस्सा है। सीएम नीतीश कुमार और जदयू की ओर से पिछले करीब छह माह से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग लगातार हो रही थी।

बुधवार को पटना में योजना विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह मांग दोहराई। सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बीच इसे इस अर्थ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में सीएम नीतीश ने कहा कि अभी सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं हुई। अभी इस पर बात करने का कोई तुक नहीं है। सब पता ही है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि सीट शेयरिंग पर आगे बात होगी।

इसके पहले बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके बाद शाम 4.15 बजे वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे।

वहां लगभग आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के साथ भी उनकी आधे-आधे घंटे की मुलाकात हुई।

यह भी पढ़ें :Politics: UP में कठिन हुई INDIA गठबंधन की डगर बीएसपी की एकला चलो राह से त्रिकोणीय मुकाबला तय

गुरुवार को आडवाणी से मिलेंगे सीएम नीतीश

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। आडवाणी से भेंटकर उन्हें भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई देंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गये हैं। पहले दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। गुरुवार की शाम को वह पटना लौट आएंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related