Poco x5 pro 5G स्मार्टफोन के लांच होने से पहले ही लीक हो गयी फीचर्स
poco x5 pro: चीनी कंपनी Xiaomi अपने ब्रांड Poco के तहत एक नया 5G स्मार्टफोन Poco X5 pro जल्द लांच
करने की तैयारी में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन
को BIS (Bureau of India Standards) से अनुमति भी मिल चुकी है।
इससे पता चलता है कि कंपनी यह फोन भारत में भी जल्द लांच होने वाला है।
इसके अलावा Poco X4 सीरीज इस साल पहले ही भारत में
लांच हुई थी। और अब कंपनी इसकी अगली सीरीज लांच करेगी।
Poco X5 pro के संभावित फीचर्स
प्रोसेसर- Poco X5 में Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर हो सकता है।
डिस्प्ले – इस फोन में भी 6.67 इंच की स्क्रीन से IPS LCD डिस्प्ले
मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
कैमरा – इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। कंपनी इस सेटअप में 64 MP का मेन बैक कैमरा,
13 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा, 5 MP का तीसरा कैमरा और 2 MP का चौथा कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ
मिल सकता है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
रैम – इस फोन में 6 GB की रैम और 128 GB की मेमोरी मिल सकती है।
बैटरी- इस फोन में 5,000 MAH की बैटरी लगी हो सकती है। कंपनी फोन में फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे सकती है।
नेटवर्क – यह फोन 5G नेटवर्क के साथ आ सकता है।
अन्य फीचर्स- पोको के इस फोन में ब्लूटूथ, वाई फाई, डुअल सिम,फिंगर प्रिंट सेंसर जैसे सभी फीचर्स के होने की उम्मीद हैं।
फोन के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताए गए हैं।
कंपनी ने अभी तक खुद फोन के किसी भी फीचर या इसके लांच की कोई जानकारी नहीं दी है।
इसी तरह फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है
लेकिन फोन के लांच के बाद ही इसके सटीक फीचर्स और कीमत का पता चल पाएगा।
