PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 12 दिसंबर से बंद हो जाएगा खाता, यहां जानिए क्यों?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 12 दिसंबर से बंद हो जाएगा खाता, यहां जानिए क्यों?

PNB Customer Alert: अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक हैं

तो आपके लिए जरूरी खबर है. आपने अगर अब तक केवाईसी नहीं किया है तो तुरंत करा लें.

- Advertisement -
- Advertisement -

बैंक ने ग्राहकों से केवाईसी (KYC) अपडेट करने की अपील की है. बैंक ने कहा है

कि सभी ग्राहक 12 दिसंबर 2022 तक KYC करा लें. पिछले कई महीनों से बैंक अपने

ग्राहकों से KYC ( know your customer) अपडेट करने की अपील कर रहा है.

KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा वरना ग्राहक फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.

पीएनबी ने दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों से ट्वीट कर कहा है कि सभी ग्राहक अपनी केवाईसी अपडेट (KYC Update) करा

लें. बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आपने अभी तक अपनी केवाईसी अपडेट नहीं की है

तो 12 दिसंबर से आप अपने अकाउंट से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निर्देश जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है.

जानिए क्या होता है KYC ?

आपको बता दें KYC का फुलफॉर्म ‘Know Your Customer’ होता है.

दरअसल, केवाईसी एक ग्राहक के बारें में जानकारी देना वाला दस्‍तावेज होता है.

इसके तहत ग्राहक अपने बारें में सभी जरूरी जानकारियां लिखकर देते हैं.

बैंकिंग के क्षेत्र में देखें तो हर 6 महीने या 1 साल पर बैंक अपने ग्राहकों से केवाईसी फॉर्म भरना होता है.

इस केवाईसी फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और

पूरा पता भरना होता है. इस तरह बैंक को ग्राहक की सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती है.

केवाईसी करना बहुत आसान है. आप घर बैठे आसानी से इसे कर सकते हैं.

बैंक जाकर करवा सकते हैं KYC

अगर आप बैंक जाकर इसे करवाना चाहे तो भी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप उस बैंक की ब्रांच में जाइए

जिस ब्रांच में आपका बैंक अकाउंट है. वहां जाकर संबंधित डेस्क से केवाईसी फॉर्म लीजिये और उस फॉर्म को भरने के

बाद और उसमें सभी जरूरी कागजात अटैच करने के बाद जमा कर दीजिये.

केवाईसी फॉर्म जमा होने के 3 दिन के अंदर आपका केवाईसी अपडेट हो जाता है.

घर बैठे ऐसे करें KYC

– अगर आप घर बैठे KYC करना चाहते हैं तब भी कर सकते हैं.

– इसके लिए आप अपने डॉक्‍यूमेंट बैंंक को ई-मेल कर सकते हैं.

– आप आधार के जरिये मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर भी केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

– कई बैंक नेट बैंकिंग के जरिये भी केवाईसी की सुविधा देते हैं.

– अगर आपका बैंक भी यह सुविधा दे रहा और आप नेट बैंकिंग करते हैं तो घर बैठे आसानी से केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...