PMJDY: क्या है पीएम जनधन खाता? कौन खुलवा सकता है खाता? जानें स्कीम, लाभ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PMJDY: क्या है पीएम जनधन खाता? कौन खुलवा सकता है खाता? जानें स्कीम, लाभ

PMJDY: देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकार समय-समय पर

कई तरह की स्कीम लॉन्च करती है. प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) उनमें से

- Advertisement -
- Advertisement -

एक स्कीम है. इस योजना के तहत कोई भी जीरो बैलेंस खाता खुलवा कर

कई तरह का लाभ प्राप्त कर सकता है. इस स्कीम को खासतौर पर

इस लिए लॉन्च किया गया है ताकि देश के हर वर्ग को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा जा सके.

पीएम जन धन स्कीम के तहत 28 अगस्त 2023 तक कुल 50 करोड़ से अधिक

जनधन खाते खुलवाए गए हैं. वहीं इन खातों में कुल 2.03 लाख करोड़ रुपये जमा किए गए हैं.

यह भी पढ़ें :PMJDY: जन धन खातों के संख्या 50 करोड़ के पार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दी बड़ी बात

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको योजना के डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

पीएम जन धन खाता कौन खुलवा सकता है?

भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति पीएम जनधन खाता खुलवा सकता है,

लेकिन इस स्कीम को खासतौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है

जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अब तक बैंकिंग सिस्टम से नहीं जुड़ पाए हैं.

इस खाते को आप बिना किसी बैलेंस यानी जीरो बैलेंस पर खुलवा सकते हैं.

इसके साथ ही इस खाते में आपको मिनिमम बैलेंस मेंटेन न करने पर किसी तरह का जुर्माना नहीं देना पड़ता है.

इस अकाउंट को खुलवाने के लिए कोई उम्र की सीमा भी नहीं तय की गई है.

ओवरड्राफ्ट की मिलती है सुविधा

इस स्कीम के तहत गरीब वर्ग को भी बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने का मौका मिला है.

सरकार अब किसी भी सरकारी योजना के पैसे सीधे DBT के जरिए लाभार्थियों के खाते में

ट्रांसफर करती है. ऐसे में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ इस खाते से मिल जाता है.

इसके साथ ही इस खाते की मदद से लाभार्थियों को बीमा योजना का लाभ भी मिल रहा है.

वहीं अगर आपको इमरजेंसी में पैसों की आवश्यकता है तो आप खाते से

ओवरड्ऱॉफ्ट फैसिलिटी भी ले सकते हैं. इस खाते को आप किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं.

इसके लिए आपको केवल आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...