PM Kisan Yojana:17वीं किस्त का करोड़ों किसानों को हैं इंतजार, कब तक आएंगे पैसे, जानें… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Yojana:17वीं किस्त का करोड़ों किसानों को हैं इंतजार, कब तक आएंगे पैसे, जानें…

PM Kisan Yojana: लोकसभा चुनाव के माहौल में देश के करोड़ों किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम की 17वीं किस्त का इंतजार है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर कब तक 17वीं किस्त बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी। आइए इसको समझ लेते हैं।

कब तक आएगी किस्त

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा के बाद पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त आ सकती है। आपको बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

PM Kisan Yojana

कहने का मतलब है कि 4 जून के बाद कभी भी किस्त आ सकती है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान पहले कर दिया जाएगा।

कब आई थी 16वीं किस्त

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल से पीएम-किसान योजना की 16वीं किस्त जारी की थी। इस योजना से अब तक 3 लाख करोड़ रुपये वितरित होकर 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को लाभ हो चुका है।

इसमें से 1.75 लाख करोड़ रुपये अकेले पात्र किसानों को केवल कोविड अवधि के दौरान दिए गए, ये वो वक्त था जब उन्हें नकद लाभ की सबसे अधिक जरूरत थी।

क्या है योजना

जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने फरवरी 2019 को किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) शुरू की।

योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को 6000/- रुपये प्रति वर्ष का लाभ दिया जाता है। यह लाभ 2000/- रुपये तीन समान किस्तों में, हर चार महीने में प्रदान किया जाता है।

PM Kisan Yojana

आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग करके प्रत्यक्ष लाभ अंतरण माध्यम से लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

सरकार के मुताबिक हर चार लाभार्थियों में से कम से कम एक महिला किसान है। इसके अलावा 85 प्रतिशत से अधिक छोटे और सीमांत किसान इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...