PM Kisan Yojana: लाभार्थी सूची में है नाम फिर भी खाते में क्यों नहीं आएगी 14वीं किस्त?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Yojana: लाभार्थी सूची में है नाम फिर भी खाते में क्यों नहीं आएगी 14वीं किस्त?

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. 14वीं किस्त 28 जुलाई को जारी कर दी जाएगी. राजस्थान के नागौर में एक कार्यक्रम के दौरान 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर करेंगे.

अगर नहीं कराई ई-केवाईसी तो तुरंत करें ये काम

अगर आप पीएम किसान की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए. आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें. किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे लोगों के खाते में नहीं भेजी जाएगी 14वीं किस्त

आप पीएम किसान योजना के पोर्टल पर जाकर बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं. यहां आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. अगर आपने आवेदन करते वक्त रजिस्ट्रेशन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती की है तो तुरंत सही कर लें. इसके बाद ही आपके खाते में 14वीं किस्त आएगी. अगर आपके रजिस्ट्रेशन फार्म में गलतियां फिर लिस्ट में नाम होने के बाद भी खाते में 2 हजार रुपये नहीं आएंगे.

किसान यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

सालाना किसानों के खाते में भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है. अब तक किसानों के खाते में 13 किस्तें भेजी जा चुकी है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...