PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किशान योजना का लाभ पाने के लिए करना होगा आपको यह काम,नहीं किया तो….
PM Kisan Yojana: सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कई स्कीम चला रही है।
किसानों के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं में से एक
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है।
इस योजना में किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार सालाना
6,000 रुपये की राशि देती है। यह राशि किसानों के अकाउंट में किस्तों में आती है।
सरकार हर 4 महीने में एक किस्त यानी 2,000 रुपये किसान के अकाउंट में जमा करती है।
इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को भागदौड़ नहीं करनी होती है।
देश के करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है परंतु अभी भी कई किसान
इस योजना से वंचित है। दरअसल, सरकार ने योजना के नियमों को कड़ा कर दिया है।
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ केवल उन किसानों को मिलता है
जिन्होंने ई-केवाईसी किया होता है। अगर पीएम किसान की ई-केवाईसी
प्रक्रिया (PM Kisan Yojana E-Kyc Process) पूरी नहीं होती है
या फिर जमीन का सत्यापन नहीं होता है तो किसानों को किस्त की राशि नहीं मिलती है।
यह भी पढ़ें :PM Kisan Nidhi:पीएम किसान लाभार्थी को भूलेख का सत्यापन कराना हुआ अनिवार्य, खाते में नहीं आएगी फूटी कौड़ी
28 फरवरी 2024 को पीएम किसान की 16वीं किस्त जारी की थी।
अब करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment) का इंतजार कर
रहे हैं। अभी तक सरकार 17 वीं किस्त जारी करने की तारीख का एलान नहीं किया है।
कैसे करें ई-केवाईसी (PM Kisan E-KYC Process)
पीएम किसान योजना के ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
इसके बाद ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें और इस तरह ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
इस तरह भी हो जाएगा केवाईसी
पीएम किसान योजना के पीएम किसान ऐप (PM Kisan App) में लॉग-इन करके भी
आवेदक फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिये ई-केवाईसी कर सकता है।
वहीं, ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए आवेदक को CSC (Common Service Centre) पर जाना होगा।
यहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी होगा।
