PM Kisan Yojana : 7 दिन बाद भी खाते में नहीं पहुंची 14वीं किस्त, तो इन नंबरों पर करें संपर्क

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Yojana : 7 दिन बाद भी खाते में नहीं पहुंची 14वीं किस्त, तो इन नंबरों पर करें संपर्क

PM Kisan Yojana: 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 27 जुलाई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की

14वीं किस्त भेजी गई थी. हालांकि, इस बीच कई किसान शिकायत कर रहे हैं कि लाभार्थी सूची में होने के बाद भी

- Advertisement -
- Advertisement -

उनके खाते में 2000 रुपये की राशि नहीं पहुंची है. सरकार ने ऐसे किसानों को पीएम किसान योजना की

ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर फिर से आवेदन स्टेटस की जांच करने की सलाह दी है.

यहां आवेदन का स्टेटस चेक करें किसान

आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें.

यहां बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें कि ई-केवाईसी और लैंड डिटेल यहां पूरी भरी हुई है.

इसके बाद अपना आधार और बैंक अकाउंट चेक करें. अगर आपके आधार और बैंक अकाउंट में कुछ गलती पाई जाती है

तो इसी वजह से आपके खाते में 2000 रुपये नहीं पहुंचे. अब इन जानकारियों को सही कर दें.

सरकार द्वारा अगली किस्त के साथ अटकी हुई राशि भी भेजी जा सकती है.

इन नंबरों पर संपर्क करें किसान

अगर आप पीएम किसान योजना के योग्य लाभार्थी हैं और फिर भी आपके खाते में 14वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं

तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नही हैं. किस्त न आने पर या किसी तरह की मदद के लिए आप आधिकारिक

ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के

हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.

ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है.

फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...