PM Kisan Nidhi : क्या अब तक नहीं मिली 16वीं किस्त? तो लाभ पाने के लिए तुरंत कर सकते हैं इन नंबर्स पर कॉल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Nidhi : क्या अब तक नहीं मिली 16वीं किस्त? तो लाभ पाने के लिए तुरंत कर सकते हैं इन नंबर्स पर कॉल

PM Kisan Nidhi : अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। जैसे- बात अगर किसानों की करें, तो केंद्र सरकार किसानों की अर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। इसलिए अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं,

तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये नंबर्स क्या हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं…

हेल्पलाइन पर किन चीजों के लिए संपर्क किया जा सकता है?

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि आप हेल्पलाइन नंबर्स पर किन चीजों के लिए कॉल कर सकते हैं। ये चीजे हैं…

  • अगर आपकी किस्त अटक जाती है
  • लाभार्थी सूची में अपना नाम जानने के लिए
  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए
  • योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आदि।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स:-

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी किस्त अटक गई है या आपको कुछ और जानकारी चाहिए, तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इन लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी कॉल की जा सकती है।

पीएम किसान योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 18001155266 पर आप संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है। वहीं, आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

इन सभी हेल्पलाइन नंबर्स के अलावा एक और हेल्पलाइन नंबर है, जहां पर आप कॉल कर सकते हैं। ये नंबर 0120-6025109 है। वहीं, आप अगर चाहें तो योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related