PM Kisan Nidhi :अब बैंक खाते में आएगी पीएम किसान की 17वीं किश्त, पहले ऐसे चेक कर ले अपना स्टेटस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan Nidhi :अब बैंक खाते में आएगी पीएम किसान की 17वीं किश्त, पहले ऐसे चेक कर ले अपना स्टेटस

PM Kisan Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद

सबसे पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने  सोमवार 10 जून 2024 को

- Advertisement -
- Advertisement -

किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के फैसले पर हस्तातक्षर किये हैं।

यह भी पढ़ें :PM Kisan Yojana : जानिए अब कब आएगी पीएम किसान निधि की अगली किस्त क्या है अपडेट

किसानों के बैंक खाते में ये पैसा जल्द जारी किया जाएगा। पीएम मोदी सरकार 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खाते में

करीब 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी। ये पैसा किसानों के बैंक खाते में सीधे

ट्रांसफर होता है। आप भी अपना पीएम किसान स्टेटस तुरंत करें चेक।

PM Kisan Nidhi – किसानों के बैंक खाते में आएगी 17वीं किश्त

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

इसमें किसानों को हर 4 महीने में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।  10 जून को

पीएम मोदी ने किसानों के बैंक खाते में 17वीं किश्त ट्रांसफर करने के फैसले पर साइन किये हैं।

किसान सबसे पहला अपना पीएम किसान में अपना स्टेटस चेक करें।

PM Kisan Nidhi की लिस्ट में चेक करें अपना नाम

1 – सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।

2 – वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर ‘Know Your Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3 – इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर भरना है।

4 – फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज करना है।

5 – इसके बाद आप जैसे ही सारी जानकारी भर देंगे, तो आपको ‘गेट डिटेल’ वाले बटन पर क्लिक करना है।

6 – ऐसा करते ही आप देखेंगे कि स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ गया है।

जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको अगली किश्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।

इन किसानों को नहीं मिलता पीएम किसान (pm kisan Nidhi ) का फायदा

अगर कोई किसान खेती करता है। लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम है।

तब उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलता है। वह जमीन किसान के नाम होनी चाहिए।

पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफायदा

(PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते। किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related