PM Kisan Nidhi जाने कब आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्त डेट हुआ फिक्स
PM Kisan : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की
आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये
करके भेजी जाती है. किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी है.
वहीं, 15वीं किस्त के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रकिया की शुरुआत हो गई है.
माना जा रहा है कि नंवबर के आखिरी सप्ताह या फिर दिसंबर के
शुरुआती सप्ताह में ये राशि किसानों के खाते में नजर आ सकती है.
रजिस्ट्रेशन के वक्त ना करें ये गलतियां
अगर आप पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं
तो सबसे ध्यान दें कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो.
जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है
यह भी पढ़े :PM Kisan Nidhi : लो भईया किसानों के लिए बड़ी खबर! जानिए खाते में कब आएगी 15वीं किस्त
तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी
आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं. ऐसे में पीएम किसान
योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें
अभी भी करा सकते हैं ई-केवाईसी
अगर आप PM Kisan की अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया पूरा होना जरूरी है.
अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें.
किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर
ई-केवाईसी करा सकते हैं. ऐसा नही ंकरने की स्थिति में आप अगली किस्तों से वंचित रह सकते हैं.
किसानों को सालाना भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये
PM Kisan योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क
कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या
1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
