PM Kisan: 16वीं किस्त से धो बैठेंगे हाथ, अगर इस तारीख से पहले नहीं किया यह काम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan: 16वीं किस्त से धो बैठेंगे हाथ, अगर इस तारीख से पहले नहीं किया यह काम

PM Kisan: किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी इन्हीं योजनाओं में से एक है.

इस स्कीम के तहत किसानों को अब तक 15 किस्तें मिल चुकी हैं. सरकार अब 16वीं किस्त जारी करने के लिए तैयार है.

- Advertisement -
- Advertisement -

पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 28 फरवरी को किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर कर दी जाएगी.

कई बार देखा गया है कि कई किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते हैं. दअरसल. पीएम किसान योजना के लिए अप्लाई करते वक्त उनसे छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं.

इसके चलते उनके खाते में 2000 रुपये की राशि नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में किसान इस योजना की 16वीं किस्त जारी होने से पहले अपना आवेदन स्टेटस जरूर जांच लें.

अगर आवेदन स्टेटस में किसी तरह की गलती नजर आती है तो तुरंत सही कर लें.

इस तरह से चेक करें अपना स्टेटस

किसान यदि अपना स्टेटस जानना चाहते हैं तो वह पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर क्रॉस चेक कर सकते हैं.

इससे उन्हें इस बात कि जानकारी मिल जाएगी की इस बार वो इस योजाना के लाभार्थी हैं या नहीं. इस दौरान आवेदन स्टेटस में अपना बैंक अकाउंट और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियां भी जांच लें.

किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देने पर लगे हाथ सही कर लें. इसके अलावा अगर आप उन किसानों में शामिल हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो आप भी 16वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य हैय.

अगली बार से इन बातों का रखें ध्यान

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अगर इस बार इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है तो अगली किस्त के जारी होने से पहले KYC जरूर करवा लें.

इसके अलावा किसान PM Kisan Beneficiary Status जरूर चेक करें. जिससे उन्हें इस बात की जानकारी मिलेगी कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं. इसके अलावा भी वेबसाइट से अपडेट लेते रहें.

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...