PM-Kisan : पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें, तभी मिलेगा योजना का लाभ
Pmkisan : प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजने की तैयारी हो रही है।
14वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को कई शर्तों का पालन करना होगा।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार के अनुसार किसानों को दस्तावेजों की खामियों को ठीक कराना होगा।
इसमें ईकेवाईसी के लिए किसानों को गांवों में लगने वाले संतृप्तीकरण शिविर में जाना होगा।
आधार में सही मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। इस तरह की त्रुटि 204795 लाख किसानों के खातों में है।
72238 किसानों को उनके खाते की एनपीसीआई खाते में आधार की सीडिंग,
एनपीसीआई पर नहीं है और वे डीबीटी की धनराशि प्राप्त करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
ऐसा उन किसानों के साथ भी है, जिनके एक से अधिक खाते हैं, संयुक्त खाते हैं अथवा आईएफएससी कोड मिसमैच है।
ऐसे समस्त स्थितियों में किसान का उनके गांव में लगने वाले कैंप दिवस में आईपीपीबी के कर्मचारी से या अपने निकट के
डाकघर में अपना आधार और मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा और 200 रुपये से
एनपीसीआई सीड और डीबीटी इनेबल खाता खोलने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
जिले में 23882 किसान ऐसे हैं जिनकी जमीन या भूमि का विवरण उनके पीएम किसान डाटा में नहीं है।
इनमें 510 किसान सदर, 6416 किसान बारा, 1781 किसान हंडिया, 3073 किसान करछना, 954 किसान
कोरांव, 5335 किसान मेजा, 3616 किसान फूलपुर और 2197 किसान सोरांव तहसील में है।
ऐसे किसान भी अपनी खतौनी की प्रमाणित प्रति अपने गांव में आयोजित होने वाले कैम्प में उपस्थित
राजस्व विभाग के कर्मचारी लेखपाल या कृषि विभाग के कर्मचारी को उपलब्ध कराएं और यदि उनके गांव में कैम्प की
तिथि बीत चुकी है तो किसान प्रत्येक विकास खंड में कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडार पर
अपनी खतौनी की प्रति एवं आधार की छायाप्रति के साथ उपलब्ध कराएंगे।
175000 पंजीकृत नए किसानों में जिनका अप्रूवल नहीं हुआ, वे जो किसान अवशेष रह गये हैं
वे अपनी खतौनी एवं आधार की छायाप्रति के साथ अपने तहसील में या अपने संबंधित विकास खंड के राजकीय कृषि
बीज भंडार पर उपलब्ध कराकर अप्रूवल ले सकते हैं। बहुत से किसानों का दस्तावेजों में आधार
नंबर गलत है। उनको 31 जुलाई तक आधार नंबर दुरुस्त कराना होगा।
