PM Kisan: जून में आएगी अगली किस्त, इस दिन PM मोदी कर सकते हैं जारी, कैसे पता करें आपको मिलेगी या नहीं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan: जून में आएगी अगली किस्त, इस दिन PM मोदी कर सकते हैं जारी, कैसे पता करें आपको मिलेगी या नहीं

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 14वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है.

पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम में 26 फरवरी, 2023 को जारी किया था,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसके तहत लाभार्थी किसानों के बीच 16,800 करोड़ रुपये बांटे गए थे. अब 14वीं किस्त का पैसा मिलना है.

अभी तक 14वीं किस्त को लेकर कोई ठोस तारीख नहीं आई है,

लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही पीएम मोदी 14वीं किस्ता का पैसा जारी कर सकते हैं.

कब आ सकता है 14वीं किस्त का पैसा? 

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि केंद्र सरकार अगले महीने यानी जून की 23 तारीख को

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को उनका पैसा दे सकती है.

ये जानकारी तो पहले से ही थी कि 14वीं किस्त का पैसा अप्रैल और जुलाई के बीच आना है.

लेकिन अब यह खबर मिल रही है कि सरकार जून में ये पैसा जारी कर देगी.

दरअसल, 30 मई से भारतीय जनता पार्टी अपना जनसंपर्क अभियान चला रही है.

इस दौरान कई राज्यों में पार्टी की जनसभा और चर्चा होनी है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है.

हालांकि, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि पीएम मोदी कब,

किस मौके पर किसानों को संबोधित करेंगे और पीएम किसान का पैसा जारी करेंगे.

आपको पीएम किसान योजना के तहत पैसे मिलेंगे या नहीं? 

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपका नाम बेनेफिशियरी लिस्ट में होना जरूरी है.

इसके लिए आपको सबसे पहले तो रजिस्ट्रेशन कराना होता है, फिर e-KYC भी कराना होता है.

फिर आप बेनेफिशियरी लिस्ट में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं.

 अपना नाम कैसे चेक करें 

– सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

– यहां होमपेज पर आपको Farmers Corner दिखेगा, इसपर क्लिक करें.

– Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें.

– अगले पेज पर आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव जैसी जानकारी भरनी होगी.

– अब Get Report के ऑप्शन पर क्लिक कर दें, लिस्ट की जानकारी आपके सामने होगी.

बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें 

– आप बेनेफिशियरी स्टेटस से भी ये भी पता लगा सकते हैं कि

आपको पैसे मिलेंगे या नहीं. इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाइए.

– Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary Status पर क्लिक करें.

– यहां आपको अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. और फिर Get Data पर क्लिक करना होगा.

– अगर आपके बेनेफिशियरी स्टेटस पर ई-केवाईसी के आगे NO लिखा होगा तो आपकी किस्त रुक जाएगी.

ऐसे में जरूरी है कि अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है तो इसे तुरंत करा लें.

 

कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी? 

आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स देने होंगे-

– आधार
– पासपोर्ट साइज फोटो
– आय प्रमाण पत्र
– मोबाइल नंबर
– नागरिकता प्रमाण पत्र
– जमीन के दस्तावेज
– बैंक अकाउंट के डीटेल
– eKYC कराना जरूरी

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...