PM Kisan :आठ हजार किसानों को यूपी में बड़ा झटका, खाते में नहीं आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM Kisan :आठ हजार किसानों को यूपी में बड़ा झटका, खाते में नहीं आएगी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

PM Kisan :यूपी के आठ हजार किसानों को तगड़ा झटका लगने वाला है।

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

किसानों के लिए ई-केवाईसी कराने का मौका 31 मार्च तक दिया गया था,

लेकिन फिर भी किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है

कि किसान अभी भी ई-केवाईसी कराकर सम्मान निधि का लाभ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बदायूं जिले के डेढ़ लाख किसानों के लिये

16 वीं किश्त में दो-दो हजार रुपये मिले थे। 12 हजार किसानों के लिये

ई-केवाईसी न कराने की वजह से सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाया था।

इसके बाद विभाग की ओर से ई-केवाईसी कराने पर जोर दिया गया तो चार हजार किसानों ने

और ई-केवाईसी करा ली, लेकिन आठ हजार किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करायी है।

इन किसानों के लिये 31 मार्च तक ई-केवाईसी करानी थी, लेकिन किसानों ने जागरूकता के

अभाव में ई-केवाईसी नहीं करायी। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों के लिये 17 वीं किश्त का लाभ नहीं मिलेगा,

अगर इन किसानों के लिये 17 वीं किश्त का लाभ लेना है तो ई-केवाईसी करानी होगी।

डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक

ई-केवाईसी नहीं करायी है, वह किसान ई-केवाईसी करा लें।

ई-केवाईसी कराने वाले किसानों के लिये 17 वीं किश्त का लाभ मिलेगा।

ई-केवाईसी के लिये समय बढ़ाया

ई-केवाईसी कराने के लिये किसानों को 31 मार्च तक का समय दिया गया था,

लेकिन जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है

उन किसानों के लिये अभी भी ई-केवाईसी कराने का मौका है।

ई-केवाईसी कराने पर किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।

जनसेवा केंद्र से करायें ई-केवाईसी

जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करायी है, वह किसान जनसेवा केंद्र पर संपर्क कर

ई-केवाईसी करा सकते हैं। जो किसान जनेसवा केंद्र पर नहीं जा सकते हैं,

वह ब्लॉक स्तरीय कृषि कर्मचारी से संपर्क करके ई-केवाईसी करायें।

ई-केवाईसी के लिये रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...