PM kisan : क्या आप पाना चाहते हैं पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त? निकाल लें ये डॉक्यूमेंट्स
PM kisan: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त 26 फरवरी 2023 को जारी की गई थी.
अब 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में भेजा जाएगा. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मई या
जून के महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि भेजी जा सकती है.
कौन रखता है पीएम किसान योजना का पात्र
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की
आर्थिक राशि दी जाती है. यह मदद किसानों को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार की तीन
किस्तों में दी जाती है. इस योजना के लाभ उठाने के लिए
किसानों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना जरूरी है.
साथ ही किसान सरकारी नौकरी न करता हो और इनकम टैक्स न भरता हो.
इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय
आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है. इसके लिए किसानों के पास
पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,
जमीन के दस्तावेज, नागरिकता प्रमाण पत्र जरूर होने चाहिए.
रजिस्ट्रेशन के बाद जरूर चेक कर लें गड़बड़ियां
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का ई-केवाईसी होना जरूरी है.
इस प्रकिया को पूरा करने के लिए पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर
विजिट किया जा सकता है. इसके अलावा किसानों को अपने भूलेखों का सत्यापन कराना
जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त रूके नहीं तो
पीएम किसान योजना के रजिस्ट्रेशन के समय अंकित किए गए बैंक अकाउंट और
आधार नंबर को चेक कर लें. अगर आप इसमें कुछ भी गड़बड़ियां पाते हैं
तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर लें.
यहां करें संपर्क
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर
किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या
फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां
भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा.
