PM Kisan : करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,इस दिन आएगी पीएम किसान की 16वीं किस्त
PM Kisan : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसान के लिए बड़ी खुशखबरी है।
मोदी सरकार पीएम किसान के लाभार्थियों को इसी महीने के अंत तक 16वीं किस्त जारी करेगी। इसके लिए ऑफिशियली डेट का ऐलान हो गया है।
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पीएम किसान की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी कर दी जाएगी।
बता दें कि पीएम किसान के लाभार्थियों को 6,000 रुपये का सालाना नकद लाभ दिया जाता है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
नवंबर में आई थी 15वीं किस्त
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये की राशि 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को जारी किए गए।
लाभार्थियों की लिस्ट कैसे चेक करें-
1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
2. होमपेज पर ‘फार्मर कॉर्नर’ चुनें।
3. इसके बाद ‘लाभार्थी स्टेटस’ पर क्लिक करें
4. इसके बाद आप ड्रॉप-डाउन मेनू से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक या गांव का चयन कर सकते हैं।
5. इसके बाद स्टेटस जानने के लिए ‘गेट रिपोर्ट’ पर क्लिक करें।
किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको पीएम किसान योजना से रिलेटेड किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो आप किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।
चैटबॉट से मिलेगी मदद
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एक पीएम-किसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट (किसान ई-मित्र) भी शुरू किया है,
जो किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित उनकी शिकायतों का वन-स्टॉप सॉल्यूशन प्रोवाइड करेगा।
यह चैटबॉट पर हिंदी, तमिल, ओडिया, बंगाली जैसी स्थानीय भाषाओं और अंग्रेजी में सहायता प्रोवाइड करता है।
