PM farmers :आपके खाते में नहीं आया पीएम किसान का पैसा, तो इन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगें 2000 रुपये

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PM farmers :आपके खाते में नहीं आया पीएम किसान का पैसा, तो इन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगें 2000 रुपये

Farmers : केंद्र सरकार (Central governement) की तरफ से

पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त हाल ही में जारी की गई है,

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन कई किसानों को अभी तक उनका पैसा नहीं मिला है.

8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 16,400 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है.

अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और किस्त जारी होने के 5 दिन बाद भी आपके

खाते में पैसा नहीं आया है. तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं.

पीएम किसान सम्मान योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए

आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या अपनी शिकायत ईमेल पर भेज सकते हैं

पीएम किसान योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने और

उनकी स्थिति में सुधार के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना

(PM Kisan Samman Nidhi) लागू की है. इस योजना में किसानों को हर साल छह हजार

रुपये दिए जाते हैं इस पैसे से किसान अपनी खेती को बेहतर बना सकते हैं

और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं.

ऐसे जानें आपको पैसा मिला या नहीं ?

1. आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा.

2. इसके बाद दिए गए ‘Farmers Corner’ टैब पर क्लिक करें.

3. इसके बाद फॉर्मर कॉर्नर के तहत (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.

4. फिर आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी उन्हें आपको भरना होगा.

5. इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करने पर किश्त का स्टेटस आ जाएगा.

6. आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.आपको पैसे मिले या नहीं.

इस नंबर और ईमेल आईडी पर करे शिकायत

अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और किस्त जारी होने के 5 दिन बाद भी

आपके खाते में पैसा नहीं आया है. तो आपको परेशान होने की जरुरत नही है

.आप अपने सवालो को पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Helpline) –

155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं

आप ई-मेल आईडी के जारिए भी कर सकते है (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related