phone: तहलका मचाने आया सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज होने वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर हुआ उपलब्ध, जानिए कीमत, ऑफर और फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

phone: तहलका मचाने आया सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज होने वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर हुआ उपलब्ध, जानिए कीमत, ऑफर और फीचर्स

phone:चीनी कंपनी Infinix ने हाल ही में अपने 2 नए स्मार्टफोन भारत में पेश किए हैं

जिनमें Infinix Zero Ultra 5G और Infinix Zero 20 के नाम शामिल हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब इनमें से Infinix Zero Ultra आज से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध भी हो चुका है।

इसके सबसे खास फीचर्स की बात करें तो फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ है।

इसके अलावा यह फोन 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है और 4 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

Infinix Zero Ultra की कीमत और उपलब्धता

Infinix Zero Ultra 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 29,999 रुपये है।

यह फोन Flipkart पर आज 25 दिसंबर से उपलब्ध हो चुका है।

अपनी पहली सेल के दौरान फोन पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है।

इस फोन को बैंक ऑफ बड़ोडा के क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदने पर 10 प्रतिशत के रूप में 2,000 रुपये का

अधिकतम डिस्काउंट और फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदने पर

10 प्रतिशत के रूप में 3,000 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट पा सकते हैं।

इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

फोन पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी उपलब्ध है।

Infinix Zero Ultra के फीचर्स

प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर दिया गया है।

डिस्प्ले- इसमें 6.8 इंच का 3डी कर्व डिस्प्ले दिया गया है जिससे Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

इसमें 2400 x 1800 पिक्सल का resolution मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

इसमें 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा- यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा लगा हुआ है।

इसके साथ ही 13 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा फ़्लैश लाइट के

साथ लगा हुआ मिलता है। तो वहीं फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ मिलता है।

बैटरी- इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी लगाई गई है। इसके लिए फोन में 180 W की सुपर फास्ट चार्जिंग

का फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है सुपर फास्ट चार्जिंग फीचर की वजह से

यह फोन 12 मिनट में 0 से फुल चार्ज हो सकता है और 4 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है।

रैम और मेमोरी- इस फोन में 8 GB की रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

ओएस- यह फोन Android 12 पर आधारित XOS 12 के साथ लांच हुआ है।

नेटवर्क- यह फोन 5G नेटवर्क के साथ 4G,3G और 2G पर भी काम करेगा।

रंग- यह फोन Coslight Sliver और Genesis Noir जैसे रंगों में आया है।

अन्य फीचर्स- इसके अलावा इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर,

डुअल सिम, WiFI और 3.5 mm ऑडियो जैक जैसे सभी फीचर्स भी मिलते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related