PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में क्रेडिट हुई ब्याज की राशि, ऐसे करें चेक

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में क्रेडिट हुई ब्याज की राशि, ऐसे करें चेक

पीएफ खाताधारकों के लिए हम बेहद शानkदार खबर लाए हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

अगर आप भी पीएफ (PF) खाताधारक हैं तो ये खबर आपके लिए है. आपको बता दें

कि ईपीएफओ (EPFO) यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 7 करोड़ खाताधारकों के

खाते में ब्याज का पैसा डालना शुरू कर दिया है. दरअसल,

सरकार के द्वारा ईपीएफ अकाउंट होल्डर्स (EPFO Account Holders) के खाते में वित्त वर्ष 2022 का

ब्याज ट्रांसफर कर रही है. आपको बता दें कि इस बार 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है.

आपको बता दें कि ईपीएफ खाते में इकठ्ठा हुई रकम पर खाताधारकों को ब्याज मिलता है-

1. अगर आपके पीएफ एकाउंट में 10 लाख रुपये जमा हो चुके हैं, तो आपको ब्याज के तौर पर 81,000 रुपये मिलेंगे.

2. आपको बता दें कि आपके पीएफ एकाउंट में अगर 7 लाख रुपये हैं, तो आपको 56,700 रुपये का ब्याज मिलेगा.

3. आपके प्रोविडेंट फंड एकाउंट में अगर 5 लाख रुपये हैं, तो इतनी रकम के लिए 40,500 रुपये बतौर ब्याज मिलेंगे.

4. आपके खाते में महज 1 लाख रुपये हैं, तो आपको ब्याज के रूप में 8,100 रुपये खाते में आएंगे.

जानिए आप कैसे अपने ईपीएफ एकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं,

ताकि पता चल सके कि ब्याज की रकम आपके खाते में आई है या नहीं.

बैलेंस जानने के कई तरीके हैं. आइए आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं-

मिस्ड कॉल (Missed Call) के जरिए चेक करें पीएफ एकाउंट बैलेंस

अगर आप पीएफ का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से

डॉयल करें 011-22901406, जिसके बाद कॉल डिसकनेक्ट हो जाएगी.

इसके बाद ईपीएफओ के मैसेज के जरिए आपको पीएफ की डिटेल मिल जाएगी.

ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस ऐसे चेक करें 

1. वेबसाइट के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करना काफी आसान है. इसके लिए

आप ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर लॉगइन करें. यहां आप ई-पासबुक विकल्प पर क्लिक करें.

 

2. यहां क्लिक करने पर एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा, जिसके बाद आप passbook.epfindia.gov.in पेज पर आ जाएंगे.

 

3. यहां आपको अपना यूजर नेम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा.

 

4. सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा.

 

5. इसके बाद आपको ई-पासबुक में ईपीएफ एकाउंट बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी.

 

उमंग एप्लीकेशन के माध्यम से ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

 

1. सबसे पहले मोबाइल के प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाऊनलोड करें. इसके बाद उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) ओपन करें. इसमें ईपीएफओ सेलेक्ट करें.

 

2. इसके बाद अब आप एम्प्लोई- सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) के ऑप्शन पर क्लिक करें.

 

3. यहां आपको ‘व्यू पासबुक’ ऑप्शन नजर आएगा. उस ऑप्शन पर क्लिक करें. सामने खुली विंडो में यूएएन नंबर और ओटीपी भरें.

4. इतना करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे फिल कर आप पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.

एसएमएस (SMS) के जरिए बैलेंस जानने के लिए फॉलो करें ये इंस्ट्रक्शन्स

1. अगर आपका UAN नंबर EPFO के पास रजिस्टर्ड है तो आप अपने PF के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए ले सकते हैं.

2. इसके लिए अपने मोबाइल में टाइप करें EPFOHO और मोबाइल नंबर 7738299899 पर सेंड करें.

3. फिर क्या है आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी का मैसेज मिल जाएगी.

4. आपको बता दें कि आप हिंदी में भी जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए टाइप करें EPFOHO UAN और मोबाइल नंबर 7738299899 पर भेज दें.

5. आपको बता दें कि आप कई भाषाओं में पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं. ये सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में भी उपलब्ध है.

6. पीएफ एकाउंट की डिटेल जानने के लिए ये बेहद जरूरी है

कि आपको UAN नंबर पता हो, साथ ही UAN बैंक अकाउंट,

पैन कार्ड (PAN) और आधार कार्ड (Aadhar) से लिंक होना जरूरी है.

WATCH: EPFO ने PF खाता धारकों के अकाउंट में भेजा ब्याज का पैसा, एसे सेकंडो में चेक करें अपने अकाउंट में ब्याज और बैलेंस

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...