petrol-diesel कब होगा सस्ता? पेट्रोलियम मंत्री की बात सुनकर खुश हो जाएंगे
Petrol-Diesel: सरकार की तरफ से रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में
कटौती किये जाने के बाद पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद है.
महंगाई कम करने को लेकर सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.
ऐसे में अब एलपीजी के बाद अगला नंबर पेट्रोल-डीजल का संभव है.
पिछली दो तिमाही से पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियों को किसी तरह का नुकसान नहीं
बल्कि फायदा हो रहा है. ऐसे में ग्राहकों को फायदा देने पर विचार किया जा रहा है.
पेट्रोल पंप डीलर्स की बैठक कल
इस बारे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि सरकार ने अभी एलपीजी सिलिंडर की
कीमत में कटौती की है. उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के साथ
यह लाभ जुड़ गया है. आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम घटने का स्कोप है.
ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमत स्थिर रही तो दाम में कटौती हो सकती है.
दूसरी तरफ 9 सितंबर यानी शनिवार को पेट्रोल पंप डीलर्स की बैठक होनी है.
डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग
पेट्रोल पंप डीलर्स की बैठक में डीलर्स कमीशन बढ़ाने पर भी चर्चा होगी.
