Petrol:इस जगह मार्च तक पेट्रोल मोटरसाइकिल बिक्री पर लगी रोक, इलेक्ट्रिक व्हीकल बना एकमात्र सहारा
petrol: चंडीगढ़ में पेट्रोल से चलने वाली दोपहिया वाहनों पर रोक लगा दिया गया है,
जिसके चलते सैकड़ों पंजीकरण करवाने वाले ग्राहक परेशान हैं।
पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) द्वारा नोटिस के अनुसार, शहर में
आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) दोपहिया वाहनों का पंजीकरण मार्च को समाप्त होने वाले
इस वित्तीय वर्ष के लिए 10 फरवरी से बंद कर दिया गया है। इसका मतलब यह है
कि अगर कोई भी पेट्रोल (petrol) से चलने वाली बाइक खरीदना चाहता है तो उसको अप्रैल का इंतजार करना पड़ेगा।
रिपोर्ट की मानें तो इस समय नई बाइक खरीदने वालों को हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट और आरसी मिलने में दिक्कत हो
रही है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि, डीलर वाहन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।
नाम न बताने के शर्त पर एक डीलर ने बताया कि टू-व्हीलर इस समय लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण भाग है।
इस तरह के मनमाने नियम से नए खरीददारों को परेशानी होती है।
जो लोग नई बाइक अभी हाल ही में खरीदे हैं वो फंस चुके हैं और
जो खरीदना चाहते हैं उनके पास कोई ईवी ही विकल्प बचता है।
यह ध्यान दिया जा सकता है कि शहर में केवल मुट्ठी भर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन हैं,
और रिपोर्टों के अनुसार उनमें से अधिकांश सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
ऐसी स्थिति में लोग ईवी की तरफ जाने को उतने इच्छुक नहीं दिख रहे हैं।
पेट्रोल (petrol) गाड़ियों से महंगी पड़ती हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर और सबसे ज्यादा
बिकने वाले स्कूटर होंडा एक्टिवा की कीमत लगभग 80,000 रुपये है, जबकि ओला और
एथर जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक है।
ऐसे में ग्राहकों को खरीदने से पहले एक बार सोचना पड़ रहा है।
