Pension Schemes: NPS के अलावा बुढ़ापे के ल‍िए सरकार की कई पेंशन स्कीम, जानें क‍िसमें क‍ितना है फायदा?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Pension Schemes: NPS के अलावा बुढ़ापे के ल‍िए सरकार की कई पेंशन स्कीम, जानें क‍िसमें क‍ितना है फायदा?

Pension Schemes: सरकार की तरफ से देशवास‍ियों के फ्यूचर को ध्‍यान में रखते हुए एनपीएस (NPS) समेत कई पेंशन स्‍कीम चलाई जाती हैं.

पेंशन स्‍कीम में न‍िवेश से सेवानिवृत्ति लाभ, स्वास्थ्य देखभाल और यात्रा छूट समेत अनेक फायदे म‍िलते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

सीन‍ियर स‍िटीजन की व‍ित्‍तीय सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इस समय कई पेंशन योजनाएं चल रही हैं.

कुछ में गारंटीड पेंशन ऑफर की जा रही है. आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में व‍िस्‍तार से-

नेशनल पेंशन स‍िस्‍टम (NPS) केंद्र सरकार की तरफ से शुरू क‍िया गया र‍िटायरमेंट सेव‍िंग और इनवेस्‍टमेंट प्रोग्राम है.

इसके तहत आपको खुद न‍िवेश करना होता है और नागरिकों को उनकी उम्र बढ़ने के साथ सेफ्टी म‍िलती है.

इसमें क‍िया गया न‍िवेश सुरक्षित और रेग्‍युलेट‍िड मार्केट बेस्‍ड र‍िटर्न पर आधार‍ित है.

इसकी देखरेख पीएफआरडीए (PFRDA) की तरफ से की जाती है.

60 से 65 साल की उम्र के बीच का भारतीय नागरिक भी एनपीएस में रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकता है. साथ ही वह 70 साल की उम्र तक सदस्य बना रह सकता है.

एनपीएस में न‍िवेश से आप अपने बुढ़ापे का इंतजाम कर सकते हैं. इसमें न‍िवेश के फायदे न‍िम्‍नल‍िख‍ित हैं-

– बुढ़ापे में आमदनी का सोर्स – लॉन्‍ग टर्म में मार्केट बेस्‍ड रिटर्न – बुढ़ापे में स‍िक्‍योर‍िटी कवरेज का विस्तार

सीन‍ियर स‍िटीजन के ल‍िए शुरू की गई इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) के तहत भी मंथली पेंशन म‍िलती है.

बीपीएल कैटेगरी में आने वाले 60-79 साल की उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 300/- रुपये का मंथली स्टाइपेंड मिलता है.

क‍िसी की उम्र 80 साल हो जाती है तो पेंशन बढ़कर मंथली 500 रुपये हो जाती है. इस पेंशन योजना के ल‍िए कोई न‍िवेश करने की जरूरत नहीं होती.

फाइनेंश‍िल सर्व‍िस ड‍िपार्टमेंट के अनुसार, ‘इस योजना को एलआईसी (LIC) के माध्यम से संचालित क‍िया जाता है.

योजना के तहत ग्राहकों को एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर 9% सालाना की गारंटीड पेंशन मिलती है.

एलआईसी द्वारा फंड पर उत्‍पन्‍न रिटर्न पर गारंटीकृत रिटर्न में किसी भी अंतर की भरपाई भारत सरकार की तरफ से योजना में सब्सिडी भुगतान के जर‍िये की जाती है.

योजना में पॉलिसी खरीदने के 15 साल बाद जमा राशि निकालने की अनुमति होती है.

साल 2014-15 के बजट भाषण में तत्कालीन वित्त मंत्री ने 60 साल और इससे ज्‍यादा उम्र के नागरिकों के फायदे को ल‍िए 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक थोड़े समय के लिए कार्यक्रम को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...