Paytm: छोटे दुकानदारों को खुश करने वाली खबर,पेटीएम के इस ड‍िवाइस से आसान हो जाएगा ब‍िजनेस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Paytm: छोटे दुकानदारों को खुश करने वाली खबर,पेटीएम के इस ड‍िवाइस से आसान हो जाएगा ब‍िजनेस

Paytm: पेटीएम ने दुकानदारों और ग्राहकों दोनों की ही लाइफ को काफी आसान कर द‍िया है. अब लूज पैसों के ल‍िए आपको भटकने की जरूरत नहीं होगी. जी हां, पेटीएम ने डिजिटल पेमेंट सर्व‍िस को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के बीच पहुंचाने के ल‍िए नई पेशकश की है. कंपनी की तरफ से पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स (Paytm Pocket Soundbox) और पेटीएम म्यूजिक साउंडबॉक्स (Paytm Music Soundbox) को लॉन्च क‍िया है. यह ड‍िवाइस छोटे और बड़े दुकानदारों के ल‍िए काफी सुव‍िधाजनक है.

कंपनी के अनुसार पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स इस सेग्‍मेंट में पहला पोर्टेबल डिवाइस है. यह जेब में ही फिट रहेगा. यह ड‍िवाइस को ऐसे व्यापारियों को ध्‍यान में रखकर ड‍िजाइन क‍िया गया है, जो अध‍िकतर ट्रैवल करते रहते हैं. इसके ऑटो ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, डिलीवरी एजेंट और अन्य लोगों को टार्गेट करते हुए लॉन्‍च क‍िया गया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स के साथ ही म्यूजिक साउंडबॉक्स भी द‍िया गया है. इससे व्‍यापारी ब्लूटूथ के जर‍िये अपने मोबाइल को बॉक्स से कनेक्ट कर सकते हैं. इससे उन्हें कारोबार के दौरान संगीत सुनने या कमेंटरी मैच करने की सुविधा मिलेगी. पेटीएम के सीईओ, विजय शेखर शर्मा ने बताया क‍ि ‘पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स चलते-फिरते व्यापारियों के लिए गेमचेंजर साब‍ित होगा. पेटीएम म्यूजिक साउंडबॉक्स पेमेंट अलर्ट की घोषणा करता है.’

पेटीएम की तरफ से पेश क‍िये गए दोनों ही डिवाइस 4G इनेबल्ड होंगे. पेटीएम पॉकेट साउंड बॉक्स आसानी से जेब में फिट होने वाली ड‍िवाइस है. पॉकेट साउंडबॉक्स की 5 दिन की बैटरी लाइफ है और इसमें 4G कनेक्टिविटी है. कम रोशनी वाली जगह पर आप इस टॉर्च यूज कर सकते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...