Oppo F21 Pro Oppo A55 और Oppo A77 की कीमत में भारी कटौती जानें नए दाम
Oppo कंपनी ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स को सस्ता कर दिया है।
मुंबई बेस्ड रिटेलर Mahesh Telecom के मुताबिक, Oppo के तीन
स्मार्टफोन Oppo F21 Pro, Oppo A55 और Oppo A77 की कीमतों में भारी कटौती की गई है।
ओप्पो ए55 और ओप्पो ए77 फोन की नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुकी है।
Oppo F21 Pro
Mahesh Telecom के मुताबिक, Oppo F21 Pro स्मार्टफोन के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की
कीमत 21,999 रुपये हो गई है। पहले इस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये थी।
बता दें, फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर फोन 22,999 रुपये के साथ ही लिस्ट है।
OPPO F21 Pro 5G में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
फोन के डिस्प्ले का FHD+ रेजलूशन (2400 x 1800) को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है।
फोन में 4,500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। बैक में ट्रिपल कैमरा मिलता है।
फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो और 2MP का मोनोक्रोम
सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
Oppo A55
Oppo A55 के 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,490 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।
हालांकि, अब इस फोन के 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है,
जबकि इसका 6GB वेरिएंट 14,999 रुपये में आएगा। यह फोन इस कीमत में अपनी वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया
गया है। इस डिवाइस में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है।
Oppo A77
Oppo A77 फोन के 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट को प्राइस कट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा
सकता है। इसे पहले 16,999 रुपये में पेश किया गया था। वहीं,
इसका 4GB RAM+64GB वेरिएंट 15,499 रुपये में ले सकेंगे।
ओप्पो के इस बजट फोन में 6.56 इंच का HD+LCD डिस्प्ले दिया गया है,
जिसकी रेजलूशन 720*1600 पिक्सल है। साथ ही यह MediaTek HelioG35 प्रोसेसर से लैस है।
इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और LED फ्लैश मिलेगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
