Oppo के नए फोन का जलवा! खत्म हो गया स्टॉक, एक हफ्ते के अंदर बिके सारे यूनिट्स खुद कंपनी भी हैरान
Oppo: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में टेक कंपनी Oppo का जलवा एक बार फिर देखने को मिला है। कंपनी ने हाल ही में देश में Oppo Find N2 Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया,
जिसकी बिक्री पिछले सप्ताह शुरू हुई है। कमाल की बात यह है कि प्रीमियम प्राइस सेगमेंट का हिस्सा बनाया गया यह मुड़ने वाला स्मार्टफोन सेल शुरू होने के एक हफ्ते के अंदर Flipkart से
गायब हो गया है और इसके सारे यूनिट्स बिक गए हैं। ओप्पो के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन का फ्लिपकार्ट पर स्टॉक खत्म होना सभी को चौंका रहा है।
ओप्पो का पहला फ्लिप फोन बेहद खास फ्लेक्सिऑन हिंज डिजाइन के साथ मार्केट का हिस्सा बना है,
जिसकी मदद से अन्य फोल्डेबल विकल्पों के मुकाबले Oppo Find N2 Flip पतला है और फोल्ड होने पर स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच गैप नहीं दिखता है।
यह डिवाइस थर्ड-पार्टी TUV रीनलैंड की ओर से 4 लाख बार फोल्ड और अनफोल्ड किए जाने के लिए सर्टिफाइड है।
यानी कि इसे 10 साल तक रोज 100 बार से ज्यादा फोल्ड-अनफोल्ड किया जाए, तब भी स्क्रीन को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
ऐसे हैं ओप्पो के फोल्डेबल डिवाइस के फीचर्स
Oppo Find N2 Flip क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होता है और इसमें 6.8 इंच का फुल HD+ AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है।
बाहर की ओर 3.26 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसपर जरूरी नोटिफिकेशंस और अन्य जानकारी दिखाई जाती है।
MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ इस फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस Android 13 पर बेस्ड ColorOS 13 सॉफ्टवेयर ऑफर करता है।
कैमरा सिस्टम की बात करें तो ओप्पो फोल्डेबल में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 20x तक डिजिटल जूम और कई कैमरा मोड्स का सपोर्ट तो मिलता ही है,
इसकी 4300mAh क्षमता वाली बैटरी 44W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसे एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
इतनी है Oppo Find N2 Flip की कीमत
ओप्पो ने अपने क्लैमशेल स्टाइल में मुड़ने वाले पहले फोन की कीमत 89,999 रुपये रखी है, जो इकलौते 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट के लिए है।
ऐसे में फोन का आउट-ऑफ-स्टॉक होना सभी को चौंका रहा है। संभव है कि इसके लिमिटेड यूनिट्स ही बिक्री के लिए भारत में उतारे गए
हों क्योंकि कंपनी ने बिक्री से जुड़ा कुल आंकड़ा नहीं शेयर किया है। भारत में इसे फ्लिपकार्ट से खरीदने का विकल्प मिल रहा था, जहां इसे रीस्टॉक होने के बाद दोबारा खरीदा जा सकेगा।
