Oppo : 15 मई को भारत में धुम मचाने आ रहा है ओप्पो का यह धांसू  5G फोन, इसमें 64MP कैमरा और 8GB तक रैम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Oppo : 15 मई को भारत में धुम मचाने आ रहा है ओप्पो का यह धांसू  5G फोन, इसमें 64MP कैमरा और 8GB तक रैम

इंतजार खत्म, भारत में 15 मई को oppo का दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। दरअसल, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि वे 15 मई को अपने अगले एफ-सीरीज फोन के तौर पर OPPO F23 5G को लॉन्च करेगी। फोन दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें 8GB रैम के साथ 64 मेगापिक्सेल कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि फोन को पिछले महीने चीन में A1 5G के रूप में लॉन्च किया गया था, लेकिन वैश्विक और भारतीय वर्जन में कैमरा स्पेक्स में थोड़ा बदलाव होगा क्योंकि इसमें 64 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 40x माइक्रो लेंस होगा।

Oppo ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन में 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 8GB स्टैंडर्ड रैम और 256GB स्टोरेज होगा। टीजर फोन को ग्लोडन कलर में दिखाता है, लेकिन फोन के और भी कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Oppo F23 5G में क्या होगा खास (संभावित)

कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72 इंच का फुल-एचडी प्लस (2400×1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन) डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगा। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन कलरओएस 13 पर बेस्ड एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा।

64MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64-मेगापिक्सेल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।फोन 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी पैक करेगा। सिक्योरिटी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगाष कनेक्टिविटी के लिए फोन में से लैस होगा, 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 एसी (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास/बाइडो, यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...