Online Trading: Phone से करते हैं Online ट्रेडिंग तो भूलकर ना करें ये गलतियां, पलक झपकते ही डूब जाएंगे पैसे!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Online Trading: Phone से करते हैं Online ट्रेडिंग तो भूलकर ना करें ये गलतियां, पलक झपकते ही डूब जाएंगे पैसे!

Online Trading: आजकल मार्केट में ऐसे तमाम स्मार्टफोन एप्लीकेशन आ चुके हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से शेयर मार्केट में पैसे लगा सकते हैं और ट्रेडिंग कर सकते हैं.

ट्रेडिंग करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है और इन एप्लीकेशंस को डाउनलोड करके आप घर बैठे ही शेयर बाजार में पैसे लगा सकते हैं और इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ता है

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Smartphone Tips:आपके पास तो नहीं है Fake फोन! इन ट्रिक्स से पता करें असली और नकली मोबाइल का अंतर 

लेकिन, स्मार्टफोन से एप्लीकेशन के माध्यम से पैसे लगाना काफी खतरनाक साबित होता है खासतौर से उसे समय जब आप लापरवाही करते हैं.

अगर आप शेयर मार्केट में पैसे लगाना शुरू करने जा रहे हैं या काफी लंबे समय से शेयर मार्केट में पैसे लग रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा नहीं तो आप अपने पैसे डुबा लेंगे.

अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है जरूरी

अगर आप स्मार्टफोन से ट्रेडिंग कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर मार्केट में पैसे लगाएं.

दरअसल ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अगर शेयर मार्केट में पैसे लगते समय आपका इंटरनेट कनेक्शन गायब हो जाए तो आपके पैसे डूब सकते हैं क्योंकि आपको पोजीशन ही नहीं पता चलेगी

और जब तक आपको पोजीशन नहीं बताओगे आप खतरे में रहेंगे और आपके पैसे किसी भी वक्त डूब सकते हैं. ऐसे मैं आपको कोशिश करनी चाहिए कि एक हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें.

स्मार्टफोन की स्टोरेज को रखें क्लियर

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ट्रेडिंग करने के लिए स्मार्टफोन की स्टोरेज को क्यों क्लियर रखना चाहिए तो बता दें, की स्टोरेज अगर फुल रहेगी तो आपका स्मार्टफोन ओवरहीट करेगा और इसकी वजह से इसकी स्पीड कम हो जाएगी और यह हैंग भी कर सकता है.

ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिस फोन से आप ट्रेडिंग कर रहे हो उसे फोन की स्टोरेज क्लियर हो.

साथ रखें पावर बैंक

अगर आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके शेयर मार्केट में पैसे लग रहे हैं तो हमेशा अपने साथ एक फुल चार्ज पावर बैंक रखें. ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि आपके फोन की बैटरी अगर अचानक से खत्म हो जाती है

यह भी पढ़ें :5G smart phone :10000 हजार से कम में लेना है 5G स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

तो आपके पैसे डूब सकते हैं क्योंकि पल भर में ही शेयर मार्केट ऊपर या नीचे आ सकता है. ऐसे में अगर शहर के दाम गिर रहे हैं और आपका फोन ऑफ हो जाए तो आपके पैसे डूब जाएंगे.

मल्टीटास्किंग से बचें

जिस समय आप अपने स्मार्टफोन पर ट्रेडिंग कर रहे हो उसे दौरान आपको फोन में और कोई टैब नहीं खोलना चाहिए. दरअसल ऐसा करने की वजह से फोन हैंग हो सकता है और आपकी ट्रेडिंग बीच में ही रुक सकती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related