Onion:प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 100 तक जाएगा प्याज का भाव
Onion: नवरात्र खत्म होते ही यूपी के कई शहरों में प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।
पिछले कुछ दिन में ही 35-40 रुपए से बढ़कर प्याज फुटकर में 60 से 70 रुपए तक बिकने लगा है।
इस बीच कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में प्याज शतक लगा सकता है।
यानी प्यास की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
थोक मंडी में प्याज अर्धशतक लगा चुका है। नवरात्र से पहले जहां थोक मंडी में
प्याज का भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम और फुटकर में 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक था।
#WATCH | Kanpur, UP: On high onion rates, a vegetable vendor says, "The reason behind high rates is that there is a shortage of onions in the market. The rates would be in control when there would be enough supply of onion. New goods will come into the market next month, till… pic.twitter.com/QaCYQt11Ti
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 28, 2023
वहीं नवरात्र खत्म होते ही थोक में प्याज की कीमतें 50 से 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
जबकि फुटकर में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
कानपुर, लखनऊ और सीतापुर में शनिवार को फुटकर में प्याज 70 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।
जबकि आगरा, गोरखपुर और वाराणसी जैसे शहरों में इसकी फुटकर कीमत 60 से 70 रुपए के बीच बनी हुई है।
इस बीच आशंका जताई जा रही है कि प्याज आने वाले कुछ दिनों में फुटकर में शतक लगा सकता है।
कानपुर के एक सब्जी बिक्रेता ने एएनआई से कहा कि प्याज के रेट 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं।
इस बिक्रेता ने कहा कि उच्च दरों के पीछे कारण यह है कि बाजार में प्याज की कमी है।
जब प्याज की पर्याप्त आपूर्ति होगी तो दरें नियंत्रण में होंगी। नया माल अगले महीने
नवंबर-दिसंबर तक बाजार में आ जाएगा। इसके बाद प्याज की कीमतें नियंत्रित हो सकती हैं।
वहीं गोरखपुर के थोक कारोबारी जमशेद का कहना है कि नासिक में
कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही कम आवक से कीमतों में उछाल है।
