OnePlus: 3 मिनट में बिके 2 लाख फोन, पहली ही सेल में वनप्लस के इस नए फोन ने मचाया गदर
OnePlus के एक नए 5G फोन ने आती ही बाजार में गदर मचा दिया है।
बिक्री शुरू होते ही लोग इसे खरीदने के लिए टूट पड़े और 3 मिनट में ही फोन के पूरे यूनिट बिक गए।
हम बात कर रहे हैं OnePlus Ace 2 Pro की, जिसने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसे चीन में लॉन्च किया है। बता दें यह दमदार फोन हैवी स्पेसिफिकेशन के साथ आता है।
यह वनप्लस का पहला फोन है, जो 24GB रैम के साथ आता है।
कंपनी ने इसे एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड फोन के तौर पर लॉन्च किया है।
फोन में हैवी रैम के साथ दमदार डिस्प्ले और 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…
3 मिनट में बिके 2 लाख फोन
सोशल मीडिया साइट Weibo पर OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन को मिली शानदार प्रतिक्रिया के लिए
आभार व्यक्त किया। कंपनी ने बताया कि फोन के 2,00,000 यूनिट केवल 3 मिनट के अंदर पूरी तरह से बिक गए।
OnePlus Ace 2 Pro में क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं
दमदार डिस्प्ले
वनप्लस ऐस 2 प्रो में 1.5K रिजॉल्यूशन (2772×1240 पिक्सेल), 450 पीपीआई, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
और 2160 हर्ट्ज PWM डिमिंग के साथ 6.7 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले है। फोन में सेंटर्स पंच-होल
10-बिट एचडीआर इनेबल पैनल है, जो मैक्सिमम 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के हिसाब से फोन में
24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है।
फोन 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी पैक करता है।
कंपनी का कहना है कि इसे 3 एंड्रॉयड अपडेट और चार साल के मंथली सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेंगे।
50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए, इसमें 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है और तीन रियर कैमरे भी हैं।
रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर,
8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस शामिल है।
